{"_id":"5b95810b867a557eb715bcb6","slug":"21536524555-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी सत्संग भवन में 90 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी सत्संग भवन में 90 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर सांखोल गांव में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में स्वेच्छा से 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
बहादुरगढ़ साध संगत के संयोजक दयाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जून ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर भविष्य में भी रक्तदान करने के प्रति प्रोत्साहित किया। मुख्यतिथि राजेश जून ने कहा कि आजकल सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है व विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी पैदा हो रही हैं, ऐसे में दुर्घटना अथवा बीमारी के दौरान मानव को खून की जरूरत होती है। मानव जीवन की सुरक्षा के लिए एक व्यक्ति का खून ही दूसरे मनुष्य के काम आ सकता है और सुरक्षित रक्त प्राप्ति का एकमात्र स्रोत स्वेच्छिक रक्तदान ही है। संयोजक दयाल सिंह ने शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों को बैज लगाकर भविष्य में भी रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी का अमूल्य जीवन बचाने में बहुत सहायक साबित होगा। संयोजक दयाल सिंह ने शिविर में रक्त संचय करने के लिए आई एम्स दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम, रक्तदाताओं साध संगत का आभार जताया। शिविर में संचालक महाबीर, संचालिका सुरेश बहन, सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार, हेमराज जून, बलवंत, मिशन के युवा रमन देशवाल, विजय, मुकेश, मनीष सहगल, अनुज, दीपक, संदीप, हरेंद्र, गौरव व दीपिका, धारणा, पूजा, इंदू आदि उपस्थित रहे।