फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लापरवाही : टैंक ओवरफ्लो होने से स्कूल की दीवार टूटी, बच्चों ने पानी में खड़े होकर की प्रार्थना

लापरवाही : टैंक ओवरफ्लो होने से स्कूल की दीवार टूटी, बच्चों ने पानी में खड़े होकर की प्रार्थना

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही : टैंक ओवरफ्लो होने से स्कूल की दीवार टूटी, बच्चों ने पानी में खड़े होकर की प्रार्थना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सैकड़ों विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने जलघर के वाटर टैंक में पानी की सप्लाई तो खोल दी, मगर बंद नहीं की। टैंक ओवरफ्लो होने की वजह से पानी बाहर बहने लगा और साथ लगते स्कूल की दीवार टूट गई जिससे स्कूल में जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह मजबूरीवश बच्चों को पानी में खड़े होकर प्रार्थना करनी पड़ी।
गांव परनाला में जनस्वास्थ्य विभाग का जलघर है। वीरवार की रात को कर्मचारियों ने जलघर के टैंक को भरने के लिए पानी खोला था। मगर टैंक भरने के बाद पानी बंद नहीं किया गया। इस कारण कवर्ड टैंक से पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहने लगा। पानी भरने के कारण साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीवार टूट गई और हजारों लीटर पानी स्कूल के ग्राउंड में भर गया। सुबह स्कूल खुला तो अध्यापकों को इस बात का पता चला। अध्यापकों ने जलघर में जाकर देखा तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण शुक्रवार की सुबह विद्यार्थियों को पानी में खड़े होकर ही प्रार्थना करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुमेर सिंह ने कहा कि जलभराव के कारण उन्हें बेहद परेशानी हुई है। मजबूरन बच्चों को पानी में प्रार्थना करनी पड़ी। उन्होंने सुबह ही अधिकारियों को सूचना दे दी थी। अधिकारियों ने मौके पर आने की बात कही थी, मगर अब कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आया है। पानी अब भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा जाता है तो जलघर कर्मी कहते हैं पानी नहीं है और अब पानी व्यर्थ हो रहा है। आधी से अधिक दीवार ढह गई है। थोड़ी बाकी है उससे बच्चों को खतरा है। इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दीवार मरम्मत के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
मौके का मुआयना करने के लिए उन्होंने जेई को भेज दिया था। किन कारणों या किसकी लापरवाही के कारण ये हुआ, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एसके दहिया, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed