फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेतों में जले अरमान, महिला किसानों की आंखों से निकले आंसू

खेतों में जले अरमान, महिला किसानों की आंखों से निकले आंसू

Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खेतों में जले अरमान, महिला किसानों की आंखों से निकले आंसू
खेतों में जले अरमान, महिला किसानों की आंखों से निकले आंसू
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव घसोला के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगने से करीब 70 एकड़ की गेहूं की फसल जल गई। आग की घटना में घसोला, बलाली व दादरी के करीब 25 किसानों के अरमान मिट्टी में मिल गए।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल विभाग की दूसरी गाड़ी भी मौके पहुंची, लेकिन इसमें खराबी आने से नाकारा साबित हुई। इसके बाद किसानों ने अपने खर्च पर ही पानी के टैंकर मंगवाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शाम पांच बजे भिवानी से दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आग में धधका किसानों का पीला सोना, आठ घंटे बाद पाया काबू
दादरी, घसोला व बलाली के किसानों कई किसानों ने अपनी फसल की कटाई कर रखी थी तो अन्य ने फसल खेत में खड़ी हुई थी। दोपहर 12 बजे भड़की आग पर शाम करीब आठ बजे काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों का हुआ घटना में नुकसान
आग की घटना में किसान लीलाराम की दो एकड़, महिपाल की दो एकड़, मान सिंह की दो एकड़, सुभाष की चार एकड़, संजय की दो एकड़, दरिव सिंह की 15 एकड़, लाला पहलवान की पांच एकड़, दलबीर की पांच एकड़, प्यारे की पांच एकड़ सहित कुछ अन्य किसानों की फसल भी जल कर राख हो गई। इनमें से कुछ किसानों ने आगजनी का कारण शार्ट-सर्किट बताते हुए मुआवजे की मांग की है।


फसल के साथ-साथ जले कृषि उपकरण
आग की घटना में न केवल किसानों की फसल बर्बाद हुई बल्कि उनके कृषि उपकरण सहित अन्य सामान भी जल गया। किसानों ने बताया कि वहां रखी केबल, पाइप व अन्य कृषि उपकरण भी आग की लपटों की चपेट में आ गए। इन किसानों ने बताया कुछ किसानों का पशुचारा भी रखा हुआ था जोकि जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed