फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लिफ्टिंग कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आए अतिरिक्त मुख्य सचिव

लिफ्टिंग कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आए अतिरिक्त मुख्य सचिव

Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लिफ्टिंग कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आए अतिरिक्त मुख्य सचिव
फसल खरीद में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : आनंद मोहन
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आनंद मोहन शरण ने चरखी दादरी अनाज मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों व खरीद एजेंसी अधिकारियों को लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों की परेशानियां भी सुनीं। आढ़तियों ने ठेकेदार पर लिफ्टिंग के लिए सरकारी रेट से करीब दोगुना रुपये मांगने के आरोप लगाए। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव दादरी की शुक्रवार को अनाज मंडी पहुंचे और फसल खरीद कार्य का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल की हर हाल में 72 घंटे के अंदर अदायगी हो जानी चाहिए। साथ ही मंडी में से अनाज का उठान भी तुरंत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही के कारण फसल खरीद कार्य, उठान या पेमेंट में दिक्कत आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

किसानों और दिव्यांगों के उत्थान के लिए करें कार्य
अनाज मंडी पहुंचने से पहले शरण ने लघु सचिवालय में परिवर्तन कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि परिवर्तन कार्यक्रम के लिए चरखी दादरी जिला के दादरी खंड को चुना गया है। इस खंड में आधारभूत विकास कार्य करवाने और अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, शिक्षित बेरोजगार, कामगार, दस्तकार, किसानों और दिव्यांगों सहित आम लोगों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को धरातल पर अपने विभाग की सेवाओं को सीधे जनता तक लाने के लिए संवेदनशील और तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि छोटे दस्ताकारों व कामगारों को डीआरआई तथा मुद्रा लोन की जानकारी दी जाए। दिव्यांगों को सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने व उन्हें रोजगार दिलवाने के लिए भी जिला समाज कल्याण विभाग व कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद मोहन शरण ने सीएमओ को निर्देश दिए कि दादरी खंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ हाजरी मशीन द्वारा सुनिश्चित की जाए तथा चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कृषि विभाग के उपनिदेशक प्रताप सबरवाल व जिला बागवानी अधिकारी सुरेंद्र सिहाग को किसानों की आय में वृद्धि के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, फलों व फूलों की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को बाजारों से अतिक्रमण हटवाने, कूड़ा कचरा के लिए स्थान निर्धारित करवाने तथा दो पार्कों को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर परिषद हेल्पलाइन सेवा शुरू करें। उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग की मौजूदगी में आयोजित हुई इस बैठक में एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, एलडीएम कैप्टन अनिल कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सुमन लता, नगर परिषद ईओ जितेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed