फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   37 करोड़ की योजनाओं को हुआ शिलान्यास व उद्घाटन

37 करोड़ की योजनाओं को हुआ शिलान्यास व उद्घाटन

Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
37 करोड़ की योजनाओं को हुआ शिलान्यास व उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शहर के राजकीय नेहरू महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से 11 करोड़ 90 लाख 29 हजार रुपये की लागत से तैयार की जाने वाली बादली-याकूबपुर वाया फतेहपुर सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं, तीन करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले खेल सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी।
उन्होंने बेरी क्षेत्र की सिंचाई विभाग की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से जेएलएन नहर पर बने पुल का पुन: निर्माण और बिसान लिंक ड्रेन पर होने वाला निर्माण कार्य शामिल है, लिंक ड्रेन को मजबूती प्रदान करने वाले कार्य पर दो करोड़ आठ लाख 15 हजार रुपये खर्च आया है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग की आधा दर्जन विकास योजनाओं के शिलान्यास पत्थर रखते हुए आम जनता को समर्पित किया। इनमें एक करोड़ 83 लाख 35 हजार रुपये की लागत से अग्निशमन केंद्र, दो करोड़ 92 लाख 19 हजार रुपये लागत से झज्जर नगर पालिका भवन और एक करोड़ 45 लाख रुपये नए लाइब्रेरी भवन का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने झज्जर शहर के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से गांव सुर्खपुर रोड तक के निर्माण कार्य की शुरुआत की, जिस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बहादुरगढ़ मार्ग स्थित बहुतकनीकी संस्थान से बादली मार्ग तक डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा झज्जर सिटी में पांच करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झज्जर शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया, जिस पर लगभग एक करोड़ 77 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने बेरी शहर में बनने वाले फुटओवर ब्रिज की आधारशिला भी रखी, जिस पर दो करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र, प्रशासन की ओर से एसएसपी बी सतीश बालन, एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद, एसडीएम बेरी अश्विनी कुमार व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed