फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रक्तदान कैंप में छात्रों व शिक्षकों ने किया रक्तदान

रक्तदान कैंप में छात्रों व शिक्षकों ने किया रक्तदान

Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कैंप में छात्रों व शिक्षकों ने किया रक्तदान
शिविर में छात्रों व शिक्षकों ने किया 41 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के तत्वाधान में वीरवार को नगर स्थित केएन स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व डीईओ जगजीत सिंह साहू, संस्था निदेशक प्रीतम सिंह, अजीत फौगाट व नगरपालिका बिल्डिंग इंस्पेक्टर मुकेश ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। शिविर की अध्यक्षता चेयरमैन राजपाल सिंह ने की। शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

समाजसेवी रिंपी फौगाट ने बताया कि छात्र अक्षत पुत्र संदीप फौगाट के जन्मदिन पर केएन स्कूल में आयोजित इस शिविर में शिक्षिका देवराणा, सोनिया, संदीप फौगाट, सविता के अलावा केएन शिक्षण कॉलेज की छात्रा जिज्ञासा, आशीष, अजय व दीपक ने भी रक्तदान किया। शिविर में युवा भगत सिंह ने 20 वीं बार रक्तदान किया। पूर्व डीईओ जगजीत साहू, संस्था निदेशक प्रीतम सिंह व चेयरमैन राजपाल सिंह व संदीप फौगाट ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर में भिवानी सामान्य अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा। स्कूल प्राचार्या ज्योति, ममता फौगाट ने मेहमानों का आभार जताया। इस अवसर पर संजय चाहर, ममता, अभिषेक, सुमित सुहाग, रविंद्र, सुखवीर डागर, सोनिया, डीपीई कमलेश, प्रिया, प्रतिमा, मंदीप मोठसरा, अमित डाला, दीपक कटारिया, राहुल यादव, मनीष खतरी दूधवा, नरेंद्र पिचौपा आदि मौजूद रहे। रिंपी फौगाट व अनिल बडराई ने बताया कि संघ का अगला कैंप 27 फरवरी को गांव बडराई में दादा रामसर धाम पहाड़ी पर आयोजित होगा।
विज्ञापन

फोटो 22 केएन स्कूल में आयोजित रक्तदान कैंप रक्तदाता प्रमाण- पत्र प्राप्त करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed