{"_id":"5a7601db4f1c1b8f268b7fd9","slug":"21517683163-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय के दौरे को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय के दौरे को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय के दौरे को लेकर इनेलो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के छह फरवरी के दादरी दौरे में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। शनिवार को जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका और युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्ता से आम नागरिकों की समस्याओं को हर मंच पर उठाने और उनके लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के निर्देश दिए। द्वारका ने कहा कि बीजेपी राज में प्रदेश का प्रत्येक वर्ग दुखी है। हरियाणा में चारों तरफ अव्यवस्था का बोलबाला है। विशेष तौर पर कानूनी व्यवस्था का दीवाला पीटा हुआ है। इस माहौल में इनेलो अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश के लोगों की समस्याओं के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की अपनी परिपाटी जारी रखेगी। इसी कड़ी में 6 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला सभी को निर्देश देंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ अधिक से अधिक ग्रामीणों को लेकर पहुंचे। इस मौके पर इनसो उपाध्यक्ष दादरी सुनील अटेला, राजेश सरपंच, कृष्ण मैचू, राजियन ठेकेदार, पिंटू, संदीप व सचिन, नरेश, कासिम खान, महाबीर अटेला, नवीन आशिष, लीला, बिजेंद्र, श्योपाल, पाना, राज, पप्पू, बिट्टू, अनिल, सुरेंद्र, टोनी, नवीन, अभि अटेला कलां आदि मौजूद रहे।