फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले में सरल प्रोजेक्ट के नाम शुरू होगा सुविधाओं का नया प्रोजेक्ट

जिले में सरल प्रोजेक्ट के नाम शुरू होगा सुविधाओं का नया प्रोजेक्ट

Sat, 09 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिले में सरल प्रोजेक्ट के नाम शुरू होगा सुविधाओं का नया प्रोजेक्ट
सरल प्रोजेक्ट के नाम से शुरू होगा आधुनिक ई-दिशा केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अब जिले में आधुनिक ई-दिशा केंद्र बनाया जाएगा जहां व्यक्ति को प्रत्येक काउंटर पर हर आनलाइन सुविधा मिल सकेंगी। इसके लिए सरकार चरखी दादरी में सरल प्रोजेक्ट के नाम से नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया है। जनता को सभी सरकारी सुविधाएं लेने के लिए अब बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बाकायदा टोकन नंबर दिया जाएगा ताकि क्रमबद्धता बनी रहे व लोगों के काम आसानी से समय पर पूरे हो सके।
चरखी दादरी बने एक साल बीत गया है लेकिन सभी सरकारी विभागों के अधिकारी तैनात नहीं किए जा सके हैं। शिक्षा विभाग ने अभी तक जिला स्तर का कार्यालय चरखी दादरी में शुरू नहीं किया है। इसी प्रकार वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग भी जिला स्तर के नहीं बने हैं। पुलिस विभाग को भी आधी अधूरी सुविधाएं मिली हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों से संबंधित अधिकारी भी तैनात नहीं किए जा सके हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभाग अभी किराए के भवनों में ही चल रहे हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों को भिवानी जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार वेरिफिकेशन संबंधी फीस जमा करवाने के लिए भी बेरोजगारों को भिवानी जाना पड़ता हैै। जन्म प्रमाण पत्र के पुराने मामले भिवानी में है। नाम परिवर्तन करने वाले व ठीक करवाने के लिए भिवानी ही जाना पड़ रहा है। सैनिक परिवार कल्याण विभाग से संबंधित समस्याएं भी पुराने जिला मुख्यालय पर जाकर ही निपटानी पड़ती हैं जिससे समय व पैसे की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

जिले के लिए सरल प्रोजेक्ट सेवा होगी शुरू
सरकार अब चरखी दादरी जिले में सरल प्रोजेक्ट नाम से नई सुविधा शुरू करने जा रही है। इस सुविधा के तहत जिले में आधुनिक तकनीक का ई-दिशा केंद्र बनाया जाएगा। इस ई-दिशा केंद्र के लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने 1.81 करोड़ के बजट का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र में हर काउंटर पर हर सुविधा मिलेगी
नए बनने वाले ई-दिशा केंद्र पर प्रत्येक व्यक्ति को हर काउंटर पर हर सुविधा मिल सकेगी। इसी लिए इस इसका सरल प्रोजेक्ट नाम दिया गया है ताकि लोगों को सभी सरकारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सके।
टॉकन सिस्टम से आएगा नंबर
लोगों को इसके लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। कार्यालय पहुंचते ही व्यक्ति को टॉकन जारी कर दिया जाएगा। नंबर न आने तक वह वेटिंग रूम में बैठा रहेगा। नंबर आने पर तत्काल का काम पूरा हो सकेगा।
कम से कम आठ काउंटर होंगे
ई-दिशा केंद्र में कम से कम आठ काउंटर बनाए जाएंगे। इन सभी काउंटर पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। इन काउंटर पर करीब 40 से ज्यादा सुविधाएं एक काउंटर पर मिलेंगी।
इस समय मिल रही ये सुविधाएं
इस समय जिले के लोगों को लघु सचिवालय में लाइसेंस, आरसी, जाति व आय प्रमाण पत्र, पुलिस एफआईआर, जमीन संबंधी कामकाज, इंतकाल सहित कामकाज निपटाए जा रहे हैं।
करीब चार से पांच माह का समय लगेगा
इस सरल प्रोजेक्ट के लिए कम से कम चार-माह का समय लगने की उम्मीद है। नए साल से इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए विभिन्न कार्यालयों की चेजिंग आदि भी जानी है ताकि पूरे सिस्टम का अपडेट किया जा सके। सीटीएम मनीष फौगाट को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस लिहाज से चरखी दादरी नए सचिवालय की सख्त जरूरत बनी हुई है ताकि सभी विभागों के कार्यालय एक ही जगह पर हो सके तथा लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।

वर्सन--
सरकार के निर्देश पर जल्द ही सरल प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा। बजट राशि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को एक ही काउंटर पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
चरखी दादरी सीटीएम, मनीष फौगाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed