{"_id":"5951681c4f1c1bb2338b4817","slug":"21498507292-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता की बात करने वाली भाजपा में मचा है महाभारत : भुक्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता की बात करने वाली भाजपा में मचा है महाभारत : भुक्कल
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
रेवाड़ी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा आयोजित किसान पंचायत पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कैप्टन यादव को नसीहत दी है।
भुक्कल ने कहा कि कैप्टन अगर कांग्रेस के पक्ष में बयान देंगे तो उसी में उनकी भलाई है, अन्यथा कैप्टन साहब अपना करियर खराब कर लेंगे। भुक्कल सोमवार को झज्जर में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थी। भुक्कल ने कहा कि कैप्टन साहब कभी रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कहते है, जरा कैप्टन साहब बताएंगे कि आखिर वो किस पार्टी से चुनाव लडे़ंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लफ्जों में कैप्टन को कहा कि कांग्रेस के हक में बयान बाजी करेंगे तो उनके लिए भले की बात होगी अन्यथा कैप्टन अपने करियर से हाथ धो बैठेंगे।
पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने सरकार के सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल सांसद सैनी द्वारा बयान दिया गया है कि सूबे के मुख्यमंत्री अभी ट्रेनिंग पीरियड में है। सांसद के इस बयान पर भुक्कल ने चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष का सांसद द्वारा अपने ही मुख्यमंत्री को नौसिखिया बताना काफी दुभार्गयपूर्ण है। भुक्कल ने कहा कि हमें तो ये लगने लगा था कि मुख्यमंत्री राजनीति सीख गए होंगे, लेकिन सांसद का बयान कुछ ओर ही बयां कर रहा है।
विज्ञापन
भुक्कल ने कहा कि बीजेपी के मंत्री और सासंद एक-दूसरे से झगड़ रहे है। इतना ही नहीं एक-दूसरे की शिकायत सीएम विंडो में भी दर्ज करा रहे हैं। शुरूआती दौर में गीता की बात करने वाले मंत्री और सांसद खुद ही महाभारत पर उतर आए हैं। अब तो बीजेपी की आपसी फूट सड़कों पर उतर आई है। विकास कराने की बजाए आपसी झगड़े में ही सरकार निकल जाएगी। लेकिन अब जनता भी सड़कों पर उतर आई है। जो आने वाले समय में बीजेपी को सबक सिखाएगी।