फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   21 youth won gold medals in district level boxing

जिला मुक्केबाजी का शुभारंभ,60 लड़के एंव 40 लड़कियों ने भाग लिया

Sun, 03 Jul 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
21 youth won gold medals in district level boxing
झज्जर। गांव धारोली में आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 13 लड़के और 8 लड़कियों ने स्वर्ण पदक जीते। इनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ यदुवंशी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनका उत्साहवर्धन करते कहा कि हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में जिले से 60 लड़के एंव 40 लड़कियों ने भाग लिया। मुक्केबाज कोच एंव महासचिव हितेश देशवाल ने बताया कि सभी पदक विजेता अब राज्य स्तर पर खेलने जाएंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। इसी मौके पर उपस्थित रहे हरियाणा मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष सोमबीर अहलावत और जिला झज्जर मुक्केबाजी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल, उपाध्यक्ष रविंद्र जून, उपाध्यक्ष श्री सतपाल प्रधान धोड, सुमेर सिंह, वेदपाल कुलदीप, दीपक जेई, कोच रेणु कुमारी, कोच संदीप अहलावत और सभी खेल प्रेमी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता (लड़के)
भार वर्ग खिलाड़ी नाम और स्थान
46 किलोग्राम जतिन झज्जर
48 किलोग्राम कृषि झज्जर
50 किलोग्राम आर्यन गुढ़ा झज्जर
52 किलोग्राम विवेक सांगवान झज्जर
54 किलोग्राम मितेश सांगवान बहादुरगढ़
57 किलोग्राम सागर जाखड़ झज्जर
60 किलोग्राम पारस गुढ़ा
63 किलोग्राम कुणाल बेरी
66 किलोग्राम गितिज्ञ झज्जर
70 किलोग्राम हेमंत झज्जर
75 किलोग्राम तरुण भादानी
80 किलोग्राम रौनक डीघल
80 से अधिक किलोग्राम मोहित झज्जर
स्वर्ण पदक विजेता (लड़की)
46 किलोग्राम मोनिका जोंधी
48 किलोग्राम हिमांशी बहादुरगढ़
50 किलोग्राम भूमिका बहादुरगढ़
52 किलोग्राम हिती सफीपुर
54 किलोग्राम एकता कुंजिया
57 किलोग्राम भावना नौरंगपुर
60 किलोग्राम तिशा बहादुरगढ़
75 किलोग्राम तमन्ना बहादुरगढ़ ने पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed