{"_id":"6744e5cec85350eb4b05fa84","slug":"21-thousand-applications-received-under-pm-vishwakarma-yojana-will-be-verified-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115857-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आए 21 हजार आवेदनों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आए 21 हजार आवेदनों का होगा सत्यापन
Tue, 26 Nov 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शिल्पकार व कारीगर समाज के उत्थान की दिशा में पीएम विश्वकर्मा योजना बेहद महत्वपूर्ण है। योजना का लाभ लेने के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनके सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करते हुए आवेदन कर्ताओं को योजना का लाभ दिया जाए।
एडीसी सलोनी शर्मा ने मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी के साथ योजना के संदर्भ में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए ये बात कही। एडीसी ने कहा कि यह योजना शिल्पकार व कारीगर समाज की उन्नति को लेकर सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है व संबंधित विभाग जल्द से जल्द सत्यापन का कार्य पूरा करते हुए आवेदन कर्ताओं को योजना का लाभ देने सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 21 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका विभिन्न स्तरों पर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना के तहत मिलता है 3 लाख तक ऋण
योजना के तहत विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय को शामिल किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार की ओर से विश्वकर्मा भाइयों-बहनों को 3 लाख रुपये तक बिना गारंटी ऋण, 15 हजार रुपये के टूलकिट, स्किल अपग्रेडेशन के लिए स्किल ट्रेनिंग के साथ 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड, तैयार उत्पादों के लिए क्वालिटी सर्टिफिकेशन, ब्रांडिंग और विज्ञापन जैसी मार्केटिंग सहायता उपलब्ध कराई जाती है।