फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झोझूकलां, बौंदकलां और बधवाना में एसडीएम की निगरानी में बनेंगे अनाज खरीद केंद्र

झोझूकलां, बौंदकलां और बधवाना में एसडीएम की निगरानी में बनेंगे अनाज खरीद केंद्र

Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां, बौंदकलां और बधवाना में एसडीएम की निगरानी में बनेंगे अनाज खरीद केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा है कि मुख्यमंत्री की विकास घोषणाओं पर संबधित विभागों के अधिकारी गंभीरता से कार्य कर इनको शीघ्र पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इन सभी घोषणाओं पर चल रहे प्रगति कार्यों की मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी करते हैं। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को उपायुक्त अधिकारियों की आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अपने दादरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिले के विकास के लिए जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनको समयबद्घ चरण में पूरा करवाया जाए। बीएंडआर विभाग के एसडीओ को उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मा. हुकम सिंह के स्मारक का निर्माण करने के लिए खाडी में आ रहे दूषित पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कादमा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है। लोक निर्माण के अधिकारी ने बताया कि यह भवन 90 प्रतिशत बन तैयार हो चुका है और जनवरी माह में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बैठक में कस्बा झोझूकलां, बौंदकलां और बधवाना में बनाए जा रहे अनाज खरीद केंद्रों को भी उपायुक्त ने एसडीएम ओमप्रकाश देवराला की निगरानी में बनवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि दादरी-कनीना रोड को चौड़ा करने का काम जल्दी पूरा किया जाए। तोमर ने गांव पैंतावास कलां में बनाए जा रहे 33 केवी सब स्टेशन की जानकारी मांगी तो बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बैठक में गांव रूदडौल, आदमपुर डाढी, दगड़ौली आदि में बनने वाले खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि गांव सरूपगढ़ सांतौर में स्कूल के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और इसका 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, मार्केटिंग बोर्ड आदि की परियोजनाओं की भी समीक्षा की व लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. जसवंत जून, डिप्टी सीएमओ डा. संजय गुप्ता, बिजेंद्र दहिया, संजय कुमार, सुरेंद्र जांगड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed