{"_id":"5c0c2818bdec2241885d5528","slug":"201544300568-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल के सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहद टोल के सिक्योरिटी गार्ड को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद टोल पर वीरवार की रात साथी सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से प्रहार करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया कमानीदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गांव इस्माइला निवासी ललित और आसौदा निवासी अजीत रोहद टोल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। वीरवार की सायं जब अजीत अपने एक परिचित की गाड़ी बिना टोल दिए निकलवा रहा था तो ललित ने उसका विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जब ललित कंट्रोल रूम में शिकायत देने के लिए जा रहा था तो अजीत ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। पीजीआई में भर्ती ललित की हालत में फिलहाल सुधार है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने अजीत की तलाश शुरू की। शुक्रवार को आसौदा थाना पुलिस ने अजीत को आसौदा मोड़ से काबू कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया कमानीदार चाकू भी बरामद कर लिया। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।