{"_id":"5bba60e0867a55687145d31f","slug":"201538941152-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर की दूरी में तीन जगह सीवरे कर रहा ओवरफ्लो, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर की दूरी में तीन जगह सीवरे कर रहा ओवरफ्लो, लोग परेशान
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के वार्ड -17 में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों और मकानों के बाहर दूषित पानी का जमाव बना हुआ है। आलम यह है कि महज 50 मीटर की दूरी में ही तीन जगह पर सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं। वार्डवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। लोगों को कहना है कि वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
शहर की सीवरेज व्यवस्था पिछले कई माह से चरमराई हुई है। सीवरेज लाइनें ब्लॉकेज बनी हुई हैं जिससे शहर के दूषित पानी की निकासी नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। सीवरेज नाले भी जवाब दे गए हैं। कालोनियों में सीवरेज सिस्टम ज्यादा खराब बना हुआ है। शहर के नीचले भागों में तो हालात खराब बने हुए हैं। अब तो शहर के मेन बाजारों में भी सीवरेज का बुरा हाल हो गया है। लाजपत राय चौक के समीप सीवरेज सिस्टम फेल होने से सड़क पर दूषित पानी का जमाव बना रहता है जिससे मेन बाजार से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों के आवागमन से दूषित पानी की बौछारें दुकानों तक पहुंच जाती हैं। इस समय शहर के वार्ड 17 में सीवरेज सिस्टम का हालात बेहद खराब हुआ है।ज्ञ् यहां चरखी दादरी दरवाजा, हनुमान मंदिर रोड व आसपास की गलियों में दूषित पानी का जमाव बना हुआ है जिससे लोगों को आने - जाने में परेशानी आ रही है। आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बीमारियां बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है।
वार्डवासी बोले: शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
वे कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। सीवरेज व्यवस्था ठीक न होने की वजह से हालात खराब हो गए हैं। गलियों में दूषित पानी का जमाव बना हुआ है। सीवरेज व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। -प्रवीन, वार्डवासी
विज्ञापन
सीवरेज लाइनों में बनी ब्लॉकेज ठीक करनी चाहिए ताकि बार- बार की ओवरफ्लो होने की समस्या से निजात मिल सके। आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। - जसबीर फौगाट, वार्डवासी
विभाग को वार्डवासियों की समस्या पर जल्द काम शुरू करना चाहिए। सीवरेज ठप होने से ज्यादा दिक्कत बनी हुई है। ब्लॉकेज हुई लाइनें ठीक करनी चाहिए ताकि आए दिन की परेशानी न बढ़ने पाए। - सिद्धू कुमार, वार्डवासी
वार्डवासी लचर सीवरेज व्यवस्था से बेहद परेशान हैं। गलियों में दूषित पानी का जमाव बना हुआ है। मंदिर जाने को भी लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग को यह समस्या जल्द ठीक करनी चाहिए। - अजय, वार्डवासी