{"_id":"5adf84124f1c1b76098b63ac","slug":"201524597778-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद से ही विरोधी खेमे में बौखलाहट: द्वारका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद से ही विरोधी खेमे में बौखलाहट: द्वारका
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद से ही विरोधी खेमे में बौखलाहट: नरेश
चरखी दादरी। इनेलो के जिला प्रधान नरेश द्वारका व जिला कार्यालय सचिव ऋषिपाल उमरवास ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो-बसपा का गठबंधन होने से भाजपा व कांग्रेस नेताओं में बेेचैनी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने सदैव भाईचारे को बिगाड़ने, जातिवाद व क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीति करने का काम किया है। इनेलो-बसपा गठबंधन से प्रदेश में भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। इनेलो नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान व कमेरे वर्ग का गठबंधन होने से विरोधी दलों के नेता बौखलाहट में तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की होगी और केंद्र में मायावती तीसरे मोर्चे का नेतृत्व कर प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश के पानी आने में बाधक बनी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में एक मई को इनेलो व बसपा के कार्यकर्ता भिवानी से जेल भरो आंदोलन शुरू कर विरोध जताएंगे। इस अवसर पर वाइस चैयरमन बबलू श्योराण, नितिन जांघू, राजेश झोझू, विकास नंबरदार,े भूप मांढ़ी, जतिन फौगाट, नरेंद्र , रोहित, रमन दूधवा, सचिन आदि उपस्थित थे।