फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार अब बेटियों के लिए लाएगी परिवहन सुरक्षा स्कीम

सरकार अब बेटियों के लिए लाएगी परिवहन सुरक्षा स्कीम

Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरकार अब बेटियों के लिए लाएगी परिवहन सुरक्षा स्कीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बेटियों को घर से कॉलेज तक सुरक्षित सफर देने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही परिवहन सुरक्षा स्कीम लाने जा रही है। इसकी घोषणा सीएम मनोहरलाल ने झज्जर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। सीएम ने स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर स्कूल और कॉलेज में परिवहन से संबंधित एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिसे बेटियां जाकर अपने गांव के रूट के बारे में जानकारी देंगी। सरकार बेटियों के लिए थ्री-व्हीलर से बस तक की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। जिसका सारा खर्च सरकार ही वहन करेगी।
सीएम ने कहा कि जिस गांव से स्कूल और कॉलेज आने वाली बेटियों की संख्या कम है, वहां बस भेज पाना संभव नहीं होता। लेकिन ऐसी परिस्थिति के लिए सरकार उसी गांव के ऑटो वाले को हॉयर करेगी। जोकि अपने गांव की बेटियों को स्कूल-कॉलेज तक छोड़कर आएगा। थ्री-व्हीलर वाले को पैसा सरकार की ओर दिया जाएगा। स्कीम के आने से बेटियों का स्कूल-कॉलेज छोड़ना बंद हो जाएगा। जोकि बेटी पढ़ाओ के लिए एक सकारात्मक कदम होगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान में सरकार 132 रूटों पर छात्रा स्पेशल बस चला रही है तथा प्रदेश भर में छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा फ्री की गई है।
विज्ञापन

गठित होगी महिला स्पेशल फोर्स
महिलाओं को छेड़खानी या दूसरे अपराधों से बचाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश में महिला स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा। इसका नाम दुर्गा शक्ति वाहिनी रखा जाएगा। स्पेशल फोर्स का कार्य केवल महिला सुरक्षा रहेगा। अगर किसी महिला या कॉलेज छात्रा को कहीं पर दिक्कत आती है तो वे तुरंत दुर्गा शक्ति वाहिनी को इसके लिए सूचित करेंगी। जिस पर दुर्गा शक्ति वाहिनी की टीम उनकी परेशानी को तुरंत दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed