फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंडियों में भीगा दो लाख क्विंटल गेहूं, खेतों में नुकसान का अनुमान नहीं

मंडियों में भीगा दो लाख क्विंटल गेहूं, खेतों में नुकसान का अनुमान नहीं

Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंडियों में भीगा दो लाख क्विंटल गेहूं, खेतों में नुकसान का अनुमान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बारिश की वजह से गेहूं की फसल में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार अलसुबह हुई बारिश ने खड़ी फसल में 10 से 15 फीसदी तक नुकसान पहुंचाया है। जिले भर में सोमवार सुबह 5.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से मंडियों में रखा गेहूं भीगने से आढतियों को नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में जिले की मंडियों में दो लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में तो बारिश से गेहूं को बचाने के लिए कोई प्रबंध भी नहीं थे। जहां पर बड़े पैमाने पर गेहूं भीगा है। झज्जर मुख्यालय की मंडी में उठान नहीं होने की वजह से आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा है। उठान के लिए तैयार किए गए बैग भी बारिश की वजह से पानी में डूब गए।
माजरा दूबलधन में बारिश के बाद ओलावृष्टि
सोमवार को सुबह एकाएक तेज हवा के बाद हुए बारिश से बेरी क्षेत्र के गांव माजरा दूबलधन में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की फसल में भारी नुकसान है। सोमवार सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर ओलावृष्टि हुई। बारिश के बाद तेज गति से चली हवा से गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई। फसल गिरने से अब किसानों को फसल कटवाने में मजदूरी ज्यादा देने पड़ेगी। साथ ही पैदावार का नुकसान होगा। ओलावृष्टि के बाद विधायक डॉ. रघुवीर कादियान भी जायजा लेने खेतों में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरसात और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान हुआ है। कादियान ने कहा कि वे मंगलवार को झज्जर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर सरकार ने किसानों की अनदेखी की तो आंदोलन भी करेंगे। साथ ही विधानसभा में खराब फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन


इतनी हुई जिले में बारिश
झज्जर- 8.5
साल्हावास- 0.0
बेरी- 5.0
दुजाना- 5.0
बहादुरगढ़- 7.2
कुल- 5.1

मंडियों में इतना उठान है बाकी
मंडी कुल खरीद उठान
आसौदा 761 0
बहादुरगढ़ 2115 1188
बेरी 2532 140
छारा 7183 25
ढाकला 4046 130
झज्जर 5924 2137
माजरा डी 0 0
मातनहेल 1836 114
कुल 24397 3734

केवल 15.31 प्रतिशत उठान हुआ
गेहूं खरीद का केवल 15.31 प्रतिशत उठान अभी तक जिले की मंडियों में हुआ है। गेहूं खरीद का सबसे अधिक उठान हरियाणा वेयर हाउस के द्वारा किया गया है। अपनी खरीद का 25.94 प्रतिशत हरियाणा वेयर हाउस के द्वारा उठान कर लिया गया है। वहीं, फूड सप्लाई के द्वारा 10.63 प्रतिशत, हैफेड के द्वारा 7.76 प्रतिशत तथा एफसीओ के द्वारा केवल 6.21 प्रतिशत गेहूं का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी को सांसद की दो टूक: ड्यूटी है फोन उठाना, मेहरबानी नहीं की
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को झज्जर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान आढ़तियों ने सांसद को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उठान नहीं होने के कारण उनका नुकसान हो गया। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने डीसी सोनल गोयल को फोन किया। डीसी सोनल गोयल ने उन्हें कहा कि वे छुट्टी पर हैं तथा इसके बावजूद उनका फोन उठा रही हैं। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे ऐसा करके उन पर मेहरबानी नहीं कर रही, उनकी जिम्मेदारी है। अगर छुट्टी पर हैं तो एसडीएम को मंडी में भेजें। इसके कुछ देर बाद एसडीएम रोहित यादव अनाज मंडी में पहुंचे। मंडी में हालात दिखाते हुए सांसद ने एसडीएम यादव से कहा कि ट्रांसपोर्ट की अच्छी व्यवस्था करवाईए। ताकि जल्द उठान हो सके। एसडीएम ने सांसद को ट्रांसपोर्टर से जल्द उठान करवाने का आश्वासन दिया।


वर्जन
उठान के लिए ट्रांसपोर्टर को तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडी में उठान की समीक्षा हर रोज अब वे स्वयं करेंगे। प्राकृतिक आपदा के आगे केवल प्रयास किए जा सकते हैं, जिन्हें वे पूरा करेंगे।
- रोहित यादव, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed