फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान सभा ने 14 सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित की

किसान सभा ने 14 सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित की

Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा ने 14 सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित की
किसान सभा ने गठित की 14 सदस्यीय निगरानी कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्थानीय नई अनाज मंडी में अखिल भारतीय किसान सभा का धरना वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा। वहीं किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह , जिला भिवानी प्रधान ओमप्रकाश सैनी, जिला दादरी प्रधान मास्टर रामरतन ने बाढड़ा, दादरी, जुई, लोहारू, बहल, ढिगावा, सिवानी, तोशाम आदि का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं ।
शेर सिंह ने कहा कि सरसों खरीद मेें लगाई गई अनावश्यक शर्तों से परेशान होकर बड़ी संख्या में किसान औने-पौने दामों पर अपनी फसल आढ़तियों को बेचने को मजबूर हो रहेे हैं। इससे प्रति क्विंटल उन्हें 300 से 400 रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान से जमीन की फर्द, गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद उसका आनलाइन पंजीकरण करना होता है जो कई बार सर्वर डाउन की स्थिति में बंद हो जाता है। किसानों को ऐसे में मंडी में दो से तीन दिन तक लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं की खरीद के लिए समय पर उचित योजना तैयार करे ताकि किसानों को कठिनाई न होने पाए। उन्होंने मंडियों में धर्मकांटों व मजदूरों की संख्या बढ़ाए जाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर स्थित अनाज मंडी में सरसों डालने के लिए अब जगह की भी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

कमेटी का गठन किया
इस दौरान किसान सभा चरखी दादरी की 14 सदस्सीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया इसमें मास्टर रामरतन, रणधीर कुंगड़, कैप्टन सुल्तान सिंह, ज्ञानीराम, धर्मवीर, राजवीर, नसी, समुंद्र , कर्ण सिंह, रामपाल, ब्रह्मपाल, धर्मपाल कलकल, मास्टर हवा सिंह को शामिल किया गया। यह कमेटी हर गतिविधि की जानकारी प्रदेश कमेटी को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed