फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घंटों लाइन में लगकर श्रद्घालुओं ने किए मां भीमेश्वरी देवी के किए दर्शन

घंटों लाइन में लगकर श्रद्घालुओं ने किए मां भीमेश्वरी देवी के किए दर्शन

Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घंटों लाइन में लगकर श्रद्घालुओं ने किए मां भीमेश्वरी देवी के किए दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
बेरी में विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर में माथा टेकने व मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर है। अल सुबह दर्शन के लिए मां के भक्तों की भीड़ मां के दरबार में लाइन में लग जाती है। भक्त घटों यहां तपस्या के रूप में खड़े रहते है और मां के दर्शन करके पुण्य कमा रहे है। सोमवार को दूसरे नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं की चहल-पहल से चारों और धार्मिक माहौल बना हुआ है। रविवार की भांति सोमवार को भी मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतार मंदिर परिसर में नजर आई। मां भीमेश्वरी की जय-जयकार करते श्रद्धालु अपनी विभिन्न मन्नतों को लेकर मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लेकर लौटे। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भक्तजन भी यहां पहुंच चुके हैं जो दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक बेरी में रहकर ही मां भीमेश्वरी की पूजा अर्चना करते हैं। बेरी थाना प्रभारी तेलूराम व बेरी शहर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने स्वयं अलसुबह से ही सुरक्षा की कमान संभाली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारिायों को सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये।
रिटायर्ड होकर भी भंडारे में सेवा करने आते है कर्मचारी
बेरी मेले में ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों को धर्मनगरी बेरी में ऐसा मोह हो जाता है कि तबादला होने और रिटायर्ड होने के बाद बेरी मेले में सेवा करने आते है। बेरी नगर पालिका सचिव रणबीर शर्मा सचिव पद से भले ही सेवानिवृत हो गए हैं, लेकिन भंडारे में अब भी हर छठे माह आते हैं। अब मां के दरबार में भंडारे लगवाने वाले श्रद्धालुओं की होड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

मुंडन के लिए भी लगी भीड़
बच्चों का मुंडन कराने के लिए भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी हुई थी। लोग अपने बच्चों का पहला मुंडन माता के यहां करवाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो जाता है तथा जीवन में आने वाली परेशानियां पहले ही दूर हो जाती हैं। वहीं नवदंपति भी एक साथ आकर मां भीमेश्वरी का आशीर्वाद लेते हैं। इसके पीछे मान्यता यह है कि मां का आशीर्वाद लेने के बाद दांपत्य जीवन सुखमयी बीतता है। दंपति में हमेशा प्रेम बना रहता है। मां के दर्शन करने के लिए पंजाब, यूपी, हिमाचल व राजस्थान से भी श्रद्धालु आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध : तेलूराम
बेरी थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि बेरी मेले के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। बाहर से मंगवाई गई फोर्स भी मुख्य मेले से पहले दिन आ जाएगी। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।
फोटो संख्या-8 से 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed