{"_id":"59a721334f1c1bff268b48f8","slug":"201504125235-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान किया शुरू
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण संघर्ष समिति ने किया जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
झज्जर में तीन सितंबर को होने वाली जाट आरक्षण संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय रैली के लिए बुधवार को जिला इकाई पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने गांव समपुर में चलाए गए जनसंपर्क अभियान की अगुवाई की। इस दौरान दादरी विधान सभा क्षेत्र के 65 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने व दस हजार लोगों की रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जोन प्रभारियों की ड्यूटी भी लगाई गई।
हलका प्रधान देवेंद्र लीला ने कहा कि जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहरा एक सितंबर को गांव चरखी जनेऊ चौक में सुबह दस बजे, बाढ़डा छोटू राम किसान भवन साढ़े 11 बजे, चिड़िया में डेढ़ बजे व भागवी के हनुमान मंदिर में साढ़े तीन बजे ग्रामीणों को संबोधित भी करेंगे। देवेंद्र लीला ने कहा कि यशपाल मलिक जाट समाज के अधिकारों व हितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर आंदोलन को कमजोर करने की फिराक में है। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सोमबीर, मास्टर सतबीर भागवी, मास्टर मोतीराम, राजबीर शास्त्री चिड़िया, देवेंद्र जाखड़, राजकपूर बिगोवा, नारायण निमली, बुद्धि व लीलूराम आदि उपस्थित थे।