फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 schools have not updated their profiles; the department has given them until tomorrow to do so.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 स्कूलों ने नहीं किया प्रोफाइल अपडेट, विभाग ने कल तक का दिया समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
20 schools have not updated their profiles; the department has given them until tomorrow to do so.
-फोटो 52 : खंड शिक्षा विभाग कार्यालय में यू डाइस का फार्म जमा कराने पहुंचे स्कूल प्रतिनिधि। विज
बहादुरगढ़। खंड में शिक्षा विभाग की यू-डाइस प्रणाली को अपडेट करने को लेकर लापरवाही सामने आई है। 20 निजी विद्यालयों ने अब तक यू-डाइस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया है। यह प्रणाली छात्रों के प्रोफाइल, नांमाकन और स्कूल छोड़ने की स्थिति जैसे छात्र संबंधी डाटा को प्रबंधित और अपडेट करने में मदद करती है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एमआईएस कोऑर्डिनेटर सीमा और लेखाकार अशोक कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ खंड के सभी 155 सरकारी विद्यालयों ने यू-डाइस पोर्टल पर अपने स्कूल प्रोफाइल को पूर्ण कर दिया है। वहीं 165 निजी विद्यालयों में से 145 स्कूलों ने पोर्टल अपडेट कर लिया है जबकि 20 स्कूलों ने अब तक डाटा अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन

इन स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि यू-डाइस पोर्टल पर टीचर मॉड्यूल और विद्यार्थी प्रोफाइल से संबंधित डाटा को समय पर अपडेट करना अनिवार्य है ताकि सरकारी योजनाओं, अनुदान और शैक्षणिक योजनाओं का लाभ सही तरीके से छात्रों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि संबंधित इन स्कूलों को 23 दिसंबर तक का अंतिम समय दिया गया है। यदि इसके बाद भी स्कूल प्रोफाइल अपडेट नहीं की जाती है तो इन विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यदि किसी स्कूल को यू-डाइस पोर्टल पर प्रोफाइल पूर्ण करने में तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे कार्यालय से संपर्क कर शीघ्र कार्य पूरा करें और विभाग को रिपोर्ट भेजें। इस मौके पर कविता सहरावत ने भी स्कूलों की प्रोफाइल पूर्ण कराने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article