फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   20 days ago, the loving couple who ran away from home got married in Arya Samaj temple, pleaded for security from the police

20 दिन पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े ने रचाई आर्य समाज मंदिर में शादी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
20 days ago, the loving couple who ran away from home got married in Arya Samaj temple, pleaded for security from the police
झज्जर। साल्हावास पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव से करीब 20 दिन पहले भागे एक प्रेमी जोड़े ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिलाने के बाद रिपोर्ट आने तक सेफ हाउस बहादुरगढ़ भेज दिया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां पर युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

साल्हावास पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले साल्हावास क्षेत्र के एक गांव से एक युवती व उसी गांव में रिश्तेदारी में रहने वाला युवक घर से भाग गए थे। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर साल्हावास पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था, लेकिन 28 जून को प्रेमी जोड़े ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली और उसके कागजात पुलिस के सामने पेश कर पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

साल्हावास पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी रचाने के कागजात मिलने के बाद उसे बहादुरगढ़ सेफ हाउस में भेजा हुआ है। सामान्य अस्पताल में दोनों का कोरोना का सैंपल दिया गया है। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद युवती की मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed