फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   19.76 lakhs lost in the name of buying and selling of land

झज्जर-बहादुरगढ़: जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लगाई 19.76 लाख की चपत

Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
19.76 lakhs lost in the name of buying and selling of land
बहादुरगढ़। जमीन खरीद में हिस्सेदार बनाने के नाम पर शातिरों ने गांव छारा निवासी एक व्यक्ति को 19 लाख 76 हजार रुपये की चपत लगा दी। मामले में छह नाम सामने आए हैं। एक आरोपी बहादुरगढ़ का है और बाकी दिल्ली, सोनीपत था दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात छारा गांव निवासी बिजेंद्र के साथ हुई है। बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बहादुरगढ़ निवासी धर्मबीर के साथ उसकी जानकारी है। कुछ महीने पहले धर्मबीर अपने साथ पानीपत निवासी राहुल सैनी, दिल्ली निवासी गुलाब और शर्मा निवासी नरेला को मेरे घर पर लेकर आया। उसने मुझसे कहा कि मेरे पास एक गुजरात की पार्टी है। वह लगभग 90 करोड़ रुपये की जमीन खरीदना चाहती है। अगर कोई जमीन बिकाऊ है तो बताओ। बातचीत के बाद वे चले गए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद राहुल सैनी का मेरे पास फोन आया और जमीन के बारे में पूछने लगा। मैंने मेरे गांव में ही मुख्य सड़क के साथ लगती चार एकड़ जमीन के बारे में उसको बताया। फिर राहुल ने मुझे फोन करके मुरथल बुलाया। वहां पर राहुल और शर्मा ने मेरी मुलाकात राजेश नाम के एक शख्स से कराई। राजेश ने खुद को एक बड़ी कंपनी का सीईओ बताया। कहा कि मेरे मालिक को कई करोड़ की जमीन खरीदनी है। जमीन आपने बताई है। हम पहले जमीन खरीद लेंगे फिर मालिक को ऊंचे दाम पर बेच देंगे। अगर आप साथ मिलना चाहो तो आपको भी मिला लेंगे। वह उनकी बातों में आ गया और हां कर दी। उन्होंने रुपये इकट्ठे करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 7 अगस्त 2022 को राहुल व उसका ड्राइवर मुझे लेने रोहतक में आए। राजीव गांधी स्टेडियम के पास अपने साले जसविंदर सिंह के सामने मैं 17 लाख 26 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर गाड़ी में बैठा। वे मुझे कुरुक्षेत्र के एक होटल में ले गए। वहां राजेश गुप्ता ने रुपये लिए। फिर कहा कि जमीन खरीदने में रुपये कम पड़ रहे हैं। कुछ तुम करो और कुछ इंतजाम हम करते हैं। फिर ढाई लाख रुपये लेकर 10 अगस्त को पानीपत गया। वहां से राहुल सैनी और राजेश मुझे देहरादून ले गए। बताया गया कि मालिक अभिषेक मित्तल देहरादून में रहते हैं। वहां देहरादून में अभिषेक मित्तल अपने बाउंसर के साथ बैठा था। उसने कहा कि जमीन का एग्रीमेंट हम बाद में देख लेंगे। पहले हमारे साथ एक खेल खेलो। यह खेल बादाम की गिरी के साथ खेला जाता है। फिर मुझे ठंडा पेय नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। हमारी तरफ से रोशन गुुप्ता ने खेल खेला था और वह हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed