फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाई वोल्टेज लाइन की हो रही मरम्मत, दिन में नहीं मिल रही बिजली

हाई वोल्टेज लाइन की हो रही मरम्मत, दिन में नहीं मिल रही बिजली

Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज लाइन की हो रही मरम्मत, दिन में नहीं मिल रही बिजली
झज्जर। ओवरलोड के कारण लगने वाले बिजली कटों की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जहाजगढ़ पावर हाउस में उत्तर हरियाणा बिजली निगम की तरफ से बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। लेकिन फिलहाल लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। पावर हाउस में ट्रांसफार्मर बदलने के बाद अब झज्जर से जहाजगढ़ पावर हाउस तक जाने वाली हाई वोल्टेज लाइन के तारों को बदलने का कार्य चल रहा है। बिजली निगम की तरफ से इस लाइन के तारों को बदलने के लिए सुबह ही परमिट ले लिया जाता है और काम पूरा होेने के बाद आगे की लाइन को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। हालांकि रात के समय तो बिजली चालू कर दी जाती है और सुबह ही बिजली कट लगा दिया जाता है। दिन के समय कभी कभार बिजली आती है। लाइन के तार बदलने के कार्य के चलते दिन के समय एक दर्जन से अधिक गांवों में दिन के समय बिजली संकट छाया रहता है। इससे लोगों के दिन चर्या के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूरे दिन बिजली न होने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। लोगों को बिजली से होने वाले कार्य रात के समय ही निपटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पेयजल की बढ़ रही समस्या
पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में दिन के समय बिजली न आने के कारण पीने के पानी की समस्या भी बढ़ रही है। पेयजल आपूर्ति भी बिजली आने पर ही की जाती है। लोगों को रात के समय ही पानी भरने के लिए जागना पड़ता है। दिन में कभी कभार बिजली आती है तो उससे पीने के पानी पूर्ति नहीं हो पाती है। पावर हाउस के अंतर्गत जहाजगढ़, एमपीमाजरा, बरानी, फोर्र्टपुरा, ग्वालीशन सहित आसपास के गावों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों की बात मानी जाए तो अभी इस कार्य में करीब 15 से 20 दिन का समय और लगने की संभावना है। उसके बाद लोगों को बिजली कटों से निजात मिल जाएगी। क्योंकि इस पावर हाउस में 16 एमवीए की बजाय 20 एमवीए की क्षमता वाला बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उसके हिसाब से ही लाइन के तार बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली की 33 केवी लाइन के तार बदले जा रहे हैं। लोगों को एक बार तो कुछ दिन के लिए समस्या होगी, लेकिन आने वाले कई वर्षों के लिए इसका लाभ भी उनको ही मिलेगा। कोई भी काम किया जाता है तो उसमें समय लगता ही है। गर्मी का मौसम चल रहा है प्रयास यही रहता है कि दिन के समय भी कुछ समय बिजली आपूर्ति दे दी जाए। लेकिन कई बाद काम अधूरा होने के कारण आपूर्ति चालू करने में बाधा आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed