फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बच्चों को प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को दी ट्रेनिंग

बच्चों को प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को दी ट्रेनिंग

Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को प्रेरित करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को दी ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समग्र शिक्षा अभियान का शनिवार शाम को समापन हो गया। इसमें जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए। पांच दिवसीय शिविर में प्रतिभागी सुमन और सुनीता ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। रेणू और अनिल संयुक्त रूप से द्वितीय और सुमनलता व ज्योत्सना तीसरे स्थान पर रहीं। शिविर के दौरान मुख्य रूप से सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर और उन्हें शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित करने के तरीके सिखाए गए। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के टिप्स भी दिए गए। शिविर के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स को बचपन प्ले वे स्कूल का भ्रमण भी कराया गया। इस मौके पर सहायक परियोजना संयोजक विजेंद्र दहिया, प्राचार्य सुरेश कुमार, प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर रश्मि, मनीषा, बबीता, सविता, नीलम, यशवंती भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed