फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महानगरों की तर्ज पर शहर में बनेंगें दो स्मार्ट टॉयलेट और मॉडल पार्क

महानगरों की तर्ज पर शहर में बनेंगें दो स्मार्ट टॉयलेट और मॉडल पार्क

Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
महानगरों की तर्ज पर शहर में बनेंगें दो स्मार्ट टॉयलेट और मॉडल पार्क
चरखी दादरी। शहर में दो जगहों पर स्मार्ट टॉयलेट बनाए जाएंगे। ऐसे टॉयलेट अब से पहले केवल बड़े-बड़े महानगरों में ही हैं। शहर का पहला स्मार्ट टॉयलेट एमसी कालोनी के वार्ड नंबर-18 में बनने वाले पार्क में बनवाया जाएगा। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने वार्ड 18 में स्वर्ण जयंती पार्क की नींव रखने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय के अनुसार पूरे प्रदेश के 50 ब्लॉकों में स्वर्ण जयंती पार्क बनने हैं।
विज्ञापन

दादरी के उपायुक्त अजय सिंह तोमर के अनुरोध पर दादरी में दो पार्क बनाने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मॉडल पार्क के रूप में इस पार्क का निर्माण करे। केवल झूले आदि लगाने तक ही इस पार्क को सीमित न रखा जाए। पार्क में ओपन जिम, झूले, बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था भी की जाए। प्रधान सचिव ने कहा कि इस पार्क में स्मार्ट टॉयलेट स्थापित किया जाए और ऐसा ही एक और टॉयलेट स्थापित करने के लिए शहर में कोई दूसरा स्थान भी चिह्नित किया जाए। उन्होंने बताया कि स्मार्ट टॉयलेट का प्रचलन अब तक केवल गुरूग्राम जैसे महानगरों में ही है। इस टॉयलेट को प्रयोग करने के बाद बटन दबाने पर टॉयलेट अपने आप पानी की खपत को निर्धारित करके काम करता है। उन्होंने कहा कि इस टॉयलेट के लगने से पानी की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि इस पार्क के निर्माण पर लगभग 40 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एसडीएम ओप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, पार्षद कुलदीप गांधी, कुलदीप जोशी, बक्शी सैनी, विरेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम, जयसिंह लांबा व कृष्ण, पार्षद आनंद महराणा, महेश गुप्ता व रोहित कुमार, कुलदीप सैनी, कपूर जाखड़ व सुधीर स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed