{"_id":"5ba00bb9867a557fa9002724","slug":"191537215417-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी से सम्मान पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी से सम्मान पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। अच्छी एजूकेशन के साथ वेल्यू एजूकेशन भी अति आवश्यक है। क्योंकि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए केवल मेरिट लेने से काम नहीं चलेगा उसके लिए उन्हें हर प्रकार का ज्ञान होना आवश्यक है। सामान्य ज्ञान के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। इस प्रकार का ज्ञान समाचार पत्रों से भी लिया जा सकता है। समाचार पत्र से हर प्रकार की जानकारी हमें मिल जाती है। एक शिक्षित समाज ही विकसित समाज है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारा जिला सक्षम जिला बनने जा रहा है। चार ब्लॉक सक्षम ब्लॉक बन चुके हैं और एक ब्लॉक का रिजल्ट आना बाकी है। यह बात उपायुक्त सोनल गोयल ने अमर उजाला की तरफ से शहर के संवाद भवन में आयोजित किए गए भविष्य ज्योति छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा जिला नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमारे जिले के बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और बच्चों को भविष्य में और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस प्रकार के आयोजनों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उपायुक्त ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को अमर उजाला की तरफ से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की तरफ से जिले के उन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। जिन्होंने कड़ी मेहनत कर मेरिट में स्थान पाया है और उन में से भी 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को। इस प्रकार से बच्चों को स्कूलों में तो पुरस्कार मिलते थे। लेकिन अमर उजाला की तरफ से आज एक बड़े मंच पर प्रतिभाओं का सम्मान करना बड़े गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता संजय शर्मा ने बेहतरीन मंच संचालन किया। उन्हें भी कार्यक्रम में अमर उजाला के द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इनके सहयोग से हुआ कार्यक्रम
संस्कारम स्कूल खातीवास, डीपीएस स्कूल दुजाना, एमआर स्कूल हसनपुर, दी हाईट स्कूल खुड्डन, जीएम स्कूल छारा, आदर्श स्कूल दादानपुर के सहयोग से अमर उजाला की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को ही नहीं स्कूल संचालकों को भी सम्मानित किया गया। संस्कारम स्कूल के प्राचार्य किशोर तिवारी, डीपीएस स्कूल के संचालक राजबीर सिंह, एमआर स्कूल हसनपुर के संचालक सोमबीर कोडान, आदर्श स्कूल दादनपुर के संचालक अमित गहलावत, जीएम स्कूल छारा के संचालक ओमप्रकाश और दा हाईट स्कूल खुड्डन के संचालक नवींद्र कुमार को अमर उजाला की तरफ से उपायुक्त ने स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इन स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा मदर इंडिया स्कूल मारौत, हिमालय हाई स्कूल झज्जर, सारथी स्कूल खेड़ी खुम्मार आदि स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
ये बोले छात्र
स्कूल में तो उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। लेकिन इस प्रकार के बड़े मंच पर पहली बार सम्मानित किया गया है। इस प्रकार से सम्मान मिलने पर और अधिक खुशी होती है।
- तमन्ना, छात्रा संस्कारम स्कूल, खातीवास।
जब अमर उजाला समाचार पत्र की तरफ से उन्हें सम्मानित किए जाने की सूचाना मिली तो उनकी खुशी का और बढ़ गई। अभिभावक भी खुश हुए हैं। ऐसे कार्यक्रमों से प्ररेणा मिलती है।
- अक्षय, जीएम स्कूल, छारा।
कार्यक्रम में उन्हें डीसी मैडम से काफी नई जानकारी मिली। इसके साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया तो उन्हें खुद पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। अब वो और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
- हिमांशी, दी हाईट स्कूल, खुड्डन
हमें जब अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किए जाने की सूचना मिली तो काफी खुशी हुई। शिक्षकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। डीसी से सम्मान पाकर काफी गर्व हुआ है।
- दीपिका, सारथी स्कूल, खेड़ी खुम्मार।
स्कूल में तो सम्मान मिलता रहता है, लेकिन जब इस प्रकार के मंच पर सम्मानित होना एक बड़ी बात है और वह भी कुछ चुनिंदा बच्चों में। आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।
- पायल, हिमालय हाई स्कूल, झज्जर।
अमर उजाला जैसे संस्थान की तरफ से सम्मान पाकर काफी गर्व हो रहा है। और अधिक मेहनत करने की प्ररेणा भी मिलती है। अन्य बच्चों का भी इस प्रकार के आयोजनों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
- रितिका आदर्श स्कूल दादनपुर।
हमारे स्कूल संचालक की तरफ से जब उन्हें सूचना मिली की उन्हें अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है तो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को खुशी हुई है।
- दीपिका, एमआर स्कूल, हसनपुर।
जब भी उन्हें सम्मानित किया जाता है तो उन्हें और अधिक मेहनत कर बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। मीडिया के बारे मे पहले सुना था। लेकिन आज तो उन्हें अमर उजाला की तरफ से सम्मान भी दिया गया है।
- साक्षी, डीपीएस स्कूल, दुजाना।