{"_id":"5ae8bdae4f1c1b76098b77d8","slug":"191525202350-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल आंदोलन जन आंदोलन में होगी तबदील: विजय सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल आंदोलन जन आंदोलन में होगी तबदील: विजय सांगवान
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बसपा-इनेलो कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए भिवानी रवाना
बाढड़ा। इनेलो के वरिष्ठ नेता विजय सांगवान मंदोला के नेतृत्व में मंगलवार को इनेलो-बसपा के संयुक्त कार्यक्रम जेलभरो आंदोलन के तहत भिवानी गिरफ्तारी देने के लिए कार्यकर्ता रवाना हुए।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय मंदोला ने कहा कि आज हरियाणा के हक के पानी के लिए आमजन जागृत हो चुका है और इनेलो व बसपा के बैनर तले कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी मोदी सरकार ने दखल करके सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू नहीं किया तो यह आंदोलन बहुत बड़े जन आंदोलन में तबदील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो और बसपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेताओं के मार्गदर्शन में हरियाणा की जनता के हक की लड़ाई मिल-जुलकर लड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर बसपा हलका प्रभारी सुरेंद्र आदमपुर, बसपा नेता रमेश मंदोला, रामसिंह जावा, रामफल मकड़ाना, धर्मेंद्र बलकरा, करतार, बागड़ी, टेकराम आर्य, मीरसिंह नंबरदार, देशराम, वजीर मंदोली, नरेश प्रजापत, सोमवीर नंबरदार, हवासिंह नंबरदार, इनसो नेता रमन दुधवा, जीतू दुधवा, सतेंद्र दातौली, सरजीत चांगरोड़, कबूल जावा, सुशील कलाली, लीलाराम आदमपुर, ईश्वर पहलवान, राकेश प्रधान, महीपाल घसौला, अजीत नौसवा, दिनेश शास्त्री, गुलजारी, रमेश सोलंकी, रिंकू, अनूज, सीटू, बिजेंद्र कलियाणा, अनिल चनानी, साजिद खान, हमीद सेन, अकबर, चिन्नू मंदोला, प्रमोद, अमित सांगवान व सोनू आदि मौजूद रहे।