फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डेयरी उद्यमिता दूध उत्पादन में बनाएगी अग्रणी : धनखड़

डेयरी उद्यमिता दूध उत्पादन में बनाएगी अग्रणी : धनखड़

Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
डेयरी उद्यमिता दूध उत्पादन में बनाएगी अग्रणी : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
राज्य के पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मंगलवार को संवाद भवन में प्रगतिशील पशु पालकों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि झज्जर को दूध उत्पादन में अग्रणी बनाने के लिए डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देना होगा। डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिनी डेयरी उद्यमिता विकास योजना नाबार्ड के माध्यम से चलाई है। योजना के तहत नाबार्ड द्वारा पशु पालकों को भैंस व गाय खरीद पर अनुदान देने का प्रावधान है।
पशु पालन मंत्री धनखड़ ने कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम में हरियाणा की गाय व भैंस के दूध की बड़ी मांग है। ग्रामीण बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन करेंगे तो निश्चित रूप से बेहतर दाम मिलेंगे और आमदनी भी बढ़ेगी। ग्रामीणों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाना चाहिए। डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत नाबार्ड द्वारा भैंस व गायों की खरीद पर सामान्य वर्ग के पशु पालक को 25 फीसदी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के पशु पालकों को 33.33 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है। इच्छुक पशु पालक केंद्रीय सहकारिता बैंक झज्जर की जिले में कार्यरत 24 शाखाओं से फार्म लेकर आवेदन करें।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर उपस्थित केंद्रीय सहकारिता बैंक, पशु पालन विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकार की इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 से 18 मार्च तक रोहतक में पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यहां से पशुपालकों को लाभ हो सकता है। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डा. मुनीष डबास, जिला बागवानी अधिकारी डा. आरएस अहलावत, जिला मत्स्य अधिकारी श्रीपाल राठी, कृषि विभाग व सहकारिता बैंकों के अधिकारी राय सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहे। मंत्री धनखड़ ने अपने निवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed