{"_id":"5a32da1b4f1c1ba12d8b89fb","slug":"191513282075-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडल जीतकर लौटी मधु तो घर पर मिला पंसदीदा पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडल जीतकर लौटी मधु तो घर पर मिला पंसदीदा पकवान
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप के दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को पूरे गांव ने सर-आंखों पर बैठा लिया। गांव की सीमा से ही खुली जीप में बैठाकर लाई गई मनु भाकर का उसके परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मां सुमेधा भाकर से मिलकर मधु थोड़ा भावुक भी हुई। लेकिन जब उसने घर पहुंचकर मां के हाथ का बनाया हुआ अपना पंसदीदा खाना खाया तो वह यह कहते हुए नहीं चूकी कि उसे जापान में सब कुछ मिलता था, नहीं मिलता था तो मां के हाथ का बनाया हुआ खाना। इस दौरान मनु के मां के हाथ की बनाई हुई उसकी पसंदीदा डिश गाजर का रायता, कढ़ी के साथ-साथ नमकीन चावल बहुत भाए। इस दौरान मनु की मां सुमेधा भाकर ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि मनु ने पदक जीतकर झज्जर ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि वह बेहद सौभाग्यशाली है कि मनु ने उसकी कोख से जन्म लिया है। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी अपील की कि वे कन्या भ्रूण हत्या न करें और उस बेटी का सपना पूरा करें जोकि कुछ बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। इस मौके पर मनु भाकर ने अपनी जीत का श्रेय अपनी मां और पिता के अलावा कोच को दिया है। उन्होंने कहा कि अब उसका लक्ष्य 2018 में होने वाले यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करना है। मनु ने इस उपलब्धि पर इंडिया कोच जसपाल राणा का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर कोसली से विधायक विक्रम ठेकेदार कोच अनिल जाखड़ को सुरेश भिवानी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जापान में सब मिलता था, नहीं मिलता था तो मां के हाथ का खाना
फ्लैग- एशियन चैंपियनशिप एयर पिस्टल में जापान से मेडल जीतकर लौटी मनु मां के स्वागत को देखकर हुई भावुक बोली
तो घर पर मिला पसंदीदा पकवान
: एशियन चैंपियनशिप में जापान में जीता सिल्वर पदक