फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रेम नगर में वितरित किया अन्न्कूट

प्रेम नगर में वितरित किया अन्न्कूट

Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रेम नगर में वितरित किया अन्न्कूट
श्रद्धालुओं ने चखा अन्नकूट का प्रसाद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
प्रेम नगर स्थित माता काली मंदिर में नर सेवा- नारायण सेवा मिशन के तहत सोमवार को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे की शुरुआत गायों को प्रसाद का भोग लगाकर की गई। इस दौरान बुजुर्ग महिलाएं को शॉल व गरीब बच्चों को किताबें भेंट की गई। समारोह में मुख्यातिथि ओमप्रकाश बब्बर ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता आचार्य गौरव दीक्षित की रही। गौरव दीक्षित ने कहा कि नर सेवा-नारायण सेवा मिशन का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एवं बेसहारा व्यक्तियों की सहायता करना है। अन्नकूट में कढ़ी, चावल, बाजरा, मूंग, बैंगन आदि का प्रसाद बनाया गया तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रूपेश कुमार, मोनू शर्मा, धर्मबीर इंदौरा, मॉ. अक्षय, शंकर मिस्त्री, कृष्ण कलियाणा, रामदास रवि, रामनिवास मायना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed