{"_id":"598a17cd4f1c1b5a058b4911","slug":"191502222285-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच एसोसिएशन ने मांगों के लिए बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
बाढड़ा
सरपंच एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर ग्राम सचिवालय में बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। खंडस्तरीय बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष राकेश श्योराण ने की।
राकेश श्योराण ने कहा कि ग्राम पंचायतों के पास विकास की ग्रांट न मिलने से विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं इसलिए उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए । सरपंचों ने बैठक में मांगों पर विचार- विमर्श के बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से कार्यालय में पहुंच कर मांगों का ज्ञापन सौपा तथा मांगों को पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल अॅापरेटरों द्वारा बार-बार वेतन बढ़ाने के बारे में दबाव डाला जा रहा है इसलिए इन ऑपरेटरों की प्रतिमाह की राशि में बढ़ोतरी की जाए तथा सरपंचों को अपनी मर्जी से खर्च करने की पावर भी दी जाए। सफाई कर्मियों को वेतन पंचायत के खाते से दिया जाए ताकि वे सफाई कर्मियों से कार्य करवा सकें। ज्ञापन में कहा कि पंच-सरपंचों को मानदेय भता पिछले नौ माह से नहीं मिला है उसे एकमुश्त जारी किया जाए। सरकार द्वारा बनवाए गए शौचालयों की राशि अभी तक पंचायतों के खाते में नहीं आई है। बीडीपीओ सुभाषचंद्र शर्मा ने सरपचों की इन मांगों को शीघ्र उच्चाधिकारियों को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राजेश सरपंच , रेखा ,प्रेम सत्यवीर, प्रदीप, अजीत, अनिल, सुभाष , हरिकिशन आदि उपस्थित थे।