फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   1869 applications for 1160 seats in UG classes in Nehru College

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं की 1160 सीटों के लिए 1869 आवेदन

Mon, 10 Jul 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
1869 applications for 1160 seats in UG classes in Nehru College
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झज्जर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। आवेदनों की ऑनलाइन जांच 11 जुलाई तक की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को जारी होगी। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1160 सीटों के लिए अब तक 1869 आवेदन आए हैं।
इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 13 से 16 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी और इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 19 से 20 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग 22 जुलाई से होगी और इसी दिन नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शाम तक पूरे प्रदेश से 700 नए आवेदन किए गए। अब तक पूरे राज्य से एक लाख 30 हजार 494 आवेदन किए जा चुके हैं। लड़कियां पहले दिन से ही आवेदन करने में आगे हैं। अब तक लड़कों के आवेदन 61439 और लड़कियों के आवेदन 69055 हुए हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदन 67095 हैं और प्रदेश से बाहर के 11567 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। अब तक एक लाख 26 हजार 983 आवेदनों की ऑनलाइन जांच हो चुकी है जबकि 4276 आवेदनों पर विभिन्न कारणों से आपत्तियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1160 सीटों के लिए अब तक 1869 आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 1011, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 94, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 214, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 131, बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटों के लिए 45, बीबीए की 80 सीटों के लिए 95 तथा बीसीए की 80 सीटों के लिए 279 आवेदन किए गए हैं।
पीजी कक्षाओं के दाखिलों के लिए कल खुलेगा पोर्टल, 24 तक करें आवेदन
उधर, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिलों के लिए विद्यार्थी 11 जुलाई से उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये लगेगी। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 13 जुलाई से 25 जुलाई तक होगी। मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम इस लिस्ट में आएगा, वे 29 से 31 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों को भरने के लिए 02 अगस्त को दोबारा एडमिशन पोर्टल खुलेगा और उसी दिन से ओपन काउंसलिंग भी शुरू होगी। दाखिला मेरिट आधार पर होगा और ग्रेजुशन के अंकों और निर्धारित वेटेज को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।

स्नातक कक्षाओं में आवेदन का सोमवार को अंतिम दिन है। मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को जारी होगी। स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिलों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एडमिशन पोर्टल पर 11 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed