{"_id":"5c1ea720bdec2256d22f76bb","slug":"181545512736-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए छात्रा ने महिला कंट्रोल रूम व हेल्पलाईन पर फोन, नहीं उठा तो एसएचओ ने किया कंट्रोल रूम कर्मी को फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए छात्रा ने महिला कंट्रोल रूम व हेल्पलाईन पर फोन, नहीं उठा तो एसएचओ ने किया कंट्रोल रूम कर्मी को फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। महिला सुरक्षा को लेकर हमारी पुलिस कितनी सजग है, उसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। एक और सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक रॉकी मित्तल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक छात्रा से मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1091 को मिलवाया। जहां पर किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद छात्रा से उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन मिलवाया। कंट्रोल रूम में भी किसी ने छात्रा का फोन नहीं उठाया। इसके बाद वहां पर मौजूद सदर थाना प्रभारी सुखबीर ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी के पर्सनल नंबर पर फोन नंबर मिलाने को कहा। जिस पर रॉकी मित्तल ने कहा कि आपको तो कर्मचारी का पर्सनल नंबर पता है लेकिन छात्राएं अपनी परेशानी के समय कहां पर फोन करें।
दुर्गा शक्ति गाड़ी पर उठाए सवाल
छात्राओं ने जब बीकानेरी चौक पर छेड़छाड़ की समस्या मित्तल को बताई तो उन्होंने एसएचओ से पूछा कि आपकी दुर्गा शक्ति गाड़ी कहां पर है? इस पर एसएचओ ने बताया कि दुर्गा शक्ति गाड़ी तो पशु मेेले में गई हुई है। जिस पर रॉकी मित्तल ने कहा कि जब स्कूल-कॉलेज लगे हुए हैं तो महिला सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला स्टाफ मेले में क्या कर रहा है, इनकी सुरक्षा कौन करेगा।
छात्रा की शिकायत पर युवक उठाया और स्कूल में ही मुर्गा बनाया
स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रॉकी मित्तल को बताया कि एक युवक अपने फोन नंबर की पर्ची देकर उसे आए दिन तंग करता है। रॉकी मित्तल ने नंबर की पर्ची छात्रा से ली व उसे पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने फोन कर युवक का नाम व पता जाना। जिसके बाद उक्त युवक को पुलिस राजकीय स्कूल में लेकर पहुंची व छात्रों से उसकी पहचान करवाई। छात्रा के पहचान बताने पर पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं पर मुर्गा बना दिया। जिसके बाद एक अन्य छात्रा की शिकायत पर दूसरे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन
राकवमावि में एसएचओ झज्जर सुखबीर सिंह व महिला थाना प्रभारी सुदेश ने परियोजना निदेशक के समक्ष शरारती तत्वों के विरुद्घ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ही लड़कियों को काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। रॉकी मित्तल ने कहा कि वह इसी प्रकार गांवों में स्कूली छात्राओं से बातचीत कर उनकी स्थिति जानेंगे। उनका एक ही लक्ष्य है कि हमारी बहन-बेटियां समाज में सुरक्षित रहें। इस अवसर पर राकवमावि के प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़, प्रवक्ता रामकुमार, बलवान, सुरेंद्र, रजनी, रितु व निशा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।