फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राम मंदिर के लिए दो दिसंबर को सौंपेंगे सांसद को ज्ञापन: वासु मतानी

राम मंदिर के लिए दो दिसंबर को सौंपेंगे सांसद को ज्ञापन: वासु मतानी

Fri, 23 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर के लिए दो दिसंबर को सौंपेंगे सांसद को ज्ञापन: वासु मतानी

विज्ञापन
चरखी दादरी। श्री रामलला की जन्मस्थली अयोध्या में सरकार सोमनाथ की तर्ज पर जन भावनाओं का सम्मान कर अध्यादेश लाकर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण करवाएं। यह बात विश्व हिंदू परिषद भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक वासु मतान ने दादरी में कार्यकर्ताओं से कही। वासु मतान ने कहा कि इस समय पूरे देश में राम जन्मभूमि आंदोलन फिर से खड़ा हो रहा है जिसकी शुरुआत 25 नवंबर को अयोध्या में विराट जनसभा से होगी जिसमें हजारों साधु-संत भाग लेंगे। वासु मतानी ने कहा कि देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में धर्मसभाएं करके सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदुत्व की आस्था का प्रश्न है। राम भारत देश के आराध्य है।

उन्होंने कहा कि पिछले 400 सालों से जो काम अधूरा पड़ा है उसको अब पूरा करने का समय आ गया है जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के विषय को लेकर दो दिसंबर को महेंद्रगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में संत-महंतों की विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें दादरी और आसपास के क्षेत्र के हजारों राम भगत भाग लेंगे और भिवानी- महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि दो दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली धर्म सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर राम मंदिर निर्माण की अपनी मांग सरकार के सामने पुरजोर तरीके से रखें। इस दौरान उनके साथ जिला संयोजक रजनीश सुहाग, बलवान खेड़ा, ईश्वर शेखावत, धर्मवीर फरटिया, नत्थू सिंह, महा सिंह फरटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed