{"_id":"5bb27144867a557f195f4d67","slug":"181538421060-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा के लिए छह गांवों के किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा के लिए छह गांवों के किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अहीरवाल क्षेत्र के गांव पालड़ी, बधवाना, जावा, बीजणा, चांगरोड़, बालरोड़ के ग्रामीणों ने फसलों में बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच पालड़ी कैलाश शर्मा, पूर्व सरपंच मांगेराम, पूर्व सरपंच चागरोड़ डॉ. ओमप्रकाश, कैप्टन ज्ञानचंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बारिश व आंधी के कारण छह गांवों में कपास, बाजरा, ग्वार आदि की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। खड़ी फसलें प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हो गई हैं। फसलों में रोग बढ़ रहे हैं। अगली रबी की फसल के लिए कोई आर्थिक संसाधन नहीं बचा है। किसानों की आर्थिक दशा को देखकर इन सभी गांवों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएं व मुआवजा दिया जाए। किसानों ने गत वर्ष के बकाया मुआवजे की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो नौ व 10 अक्तूबर को इन गांवों केे किसान बधवाना बस स्टैंड पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अगली रणनीति तैयार करेंगे। इस अवसर पर श्रीभगवान पालड़ी, बिरेंद्र बधवाना, महिपाल बोहरा, सत्यपाल पंच, ओमप्रकाश, जगदीश , पंच राव रामकुमार यादव चांगरोड़, कैप्टन वेदप्रकाश यादव, सत्यपाल बधवाना, सरपंच बधवाना मनोज, सोनू पालड़ी, अमन पालड़ी, महेंद्र जावा, अनूप यादव बालरोड़, विद्याधर नंबरदार बीजणा, अभे सिंह पूर्व सरपंच बालरोड़, गिरधारी चांगरोड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन