फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा कराए कामों को आज भी याद करती है जनता : टैणी

पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा कराए कामों को आज भी याद करती है जनता : टैणी

Sun, 16 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा कराए कामों को आज भी याद करती है जनता : टैणी

विज्ञापन
बहादुरगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता टैणी प्रधान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टैणी प्रधान व उनके साथ गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करें। पूर्व सीएम से मिलकर लौटे हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 10 साल मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश का विकास करवाने के साथ-साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने का जो काम किया था उन कार्यों को आज भी हरियाणा की जनता याद रखे हुए है। टैणी प्रधान ने कहा कि 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का जनादेश देने का मन बना चुकी है। 2019 में तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बहादुरगढ़ हलके सहित पूरे हरियाणा में फिर से विकास की झड़ी लगाने व लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का काम करेंगे। टैणी प्रधान के साथ लाला नीलोठी, राजपाल पहलवान, प्रकाश, वीरेंद्र, सतीश, बारू, शमशेर, बीजे और धोलू आदि भी हुड्डा को बधाई देने पहुंचे थे।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed