फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदहाल मिली सफाई व्यवस्था, वाटर कूलर की जाली में फंसा खाना देखकर लगाई फटकार

बदहाल मिली सफाई व्यवस्था, वाटर कूलर की जाली में फंसा खाना देखकर लगाई फटकार

Tue, 07 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बदहाल मिली सफाई व्यवस्था, वाटर कूलर की जाली में फंसा खाना देखकर लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। महिला आयोग सदस्य इंदु यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्था और परिसर में लगे वाटर कूलरों में गंदगी देख वह भड़क गईं। इंदु यादव को वाटर कूलर की जालियों में खाना फंसा मिला, इसके लिए उन्होंने महिला सफाई कर्मियों को फटकार लगा दी। इन खामियों के इतर भी कुछ कमियां उन्हें दिखीं, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी जाएगी।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इंदु यादव सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं। उनके सिविल अस्पताल परिसर में पहुंचते ही हलचल मच गई, और कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए। पहले इंदु यादव ने अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग का जायजा लिया और इसके बाद अस्पताल की नई बिल्डिंग में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एसएमओ अनीता गुलिया से व्यवस्थाओं पर बातचीत की और इसके बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। यादव ने पहले ओपीडी और फिर इमरजेंसी और वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में उपचाराधीन मरीजों से भी अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां उपचाराधीन महिलाओं से चिकित्सा सेवाओं और दवाओं के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि नियमित रूप से चिकित्सक उनकी वार्ड में जांच करने आतीं हैं।
विज्ञापन

महिला वार्ड के बाद महिला आयोग सदस्या ने अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलरों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्हें एक वाटर कूलर की जाली में खाना फंसा मिला। इस पर इंदु यादव ने नाराजगी जताई और एसएमओ अनीता गुुलिया से इस बारे में बातचीत की। इस पर एसएमओ ने बताया कि नियमित रूप से वाटर कूलरों की साफ-सफाई कराई जाती है। इसके लिए महिलाकर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके बाद इंदु यादव ने उक्त महिला सफाई कर्मियों को वहां बुलाकर जवाब तलब किया। यादव ने अस्पताल प्रशासन को हर 15 मिनट बाद वाटर कूलरों की सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बिजली प्रबंध करने के दिए आदेश
इंदु यादव ने सिविल अस्पताल में बिजली के हॉट लाइन कनेक्शन पर संज्ञान लेते हुए एसएमओ से सवाल किया। इस पर एसएमओ गुलिया ने बताया कि बिजली निगम अधिकारियों से उनकी बातचीत हो चुकी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कागजी प्रक्रिया दोबारा से पूरी कर दी गई है, अस्पताल को जल्द हॉट लाइन से कनेक्ट कर दिया जाएगा। इस पर इंदु यादव ने इस काम को जल्द से जल्द से पूरा करने के आदेश दिए।
पोस्टमार्टम रूप की बदहाली पर भी जताई नाराजगी
इंदु यादव ने नए अस्पताल की बिल्डिंग का जायजा लेने के बाद पुरानी बिल्डिंग के समीप बने पोस्टमार्टम रूम का भी जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जर्जर हाल में पड़े पोस्टमार्टम रूम का मामला स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में वो जल्द ही लाएंगी और जल्द से जल्द नया पोस्टमार्टम कक्ष सिविल अस्पताल में बनवाने का प्रयास करेंगी।


निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और संसाधनों की कमी सामने आई है। इसके अलावा अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था में कमियां मिलीं। वाटर कूलर साफ नहीं है, ऐसे में यहां कोई भी पानी पीना नहीं चाहेगा। इसके लिए मैंने हर 15 मिनट बाद सफाई करने के आदेश दे दिए हैं। अस्पताल की जरूरतों पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से खुद बात करूंगी।
-इंदु यादव, महिला आयोग सदस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed