{"_id":"5aeb5f854f1c1b3b0a8b7f60","slug":"181525374853-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
मांडोठी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मांडोठी चौकी पुलिस ने वीरवार की सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मांडोठी निवासी 36 वर्षीय मदन ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी बिगड़ती हालत को देख परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।