{"_id":"5ae3893e4f1c1b5d098b6d38","slug":"181524861246-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा हैं मॉस लीडर, भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी उनकी: कादियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा हैं मॉस लीडर, भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी उनकी: कादियान
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की है। पूर्व सीएम हुड्डा प्रदेश के एकमात्र मॉस लीडर हैं। यह बात बेरी से कांग्रेसी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने कही। वे शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कादियान ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कहा कि जिस शोरूम में माल होता है, वहीं इस तरह के हालात होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके हिसाब से कार्यकर्ता दिल्ली में पहुंचेंगे। दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी तथा भाजपा सरकार की पोल खोलनी वाली साबित होगी। कादियान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जिस प्रकार से देश-प्रदेश को बर्बाद करने का कार्य किया है, उसके बारे में कांग्रेस पार्टी आमजन के सामने इनके कारनामे उजागर करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भाजपाई घोटालों के आरोप लगाते थे, लेकिन सभी को कोर्ट ने बरी किया है। वर्तमान में भाजपा की सरकार तो घोटालेबाजों को पकड़ भी नहीं पा रही। नीरव मोदी जैसे लोग करोड़ों रुपये का घोटाला कर देश छोड़ जाते हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।