फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आरटीए ने दो बसों को किया इंपाउंड, सात के काटे चालान

आरटीए ने दो बसों को किया इंपाउंड, सात के काटे चालान

Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आरटीए ने दो बसों को किया इंपाउंड, सात के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गुरुग्राम रूट की छात्राओं के द्वारा निजी बसों के परिचालकों के खिलाफ मंत्री राव नरबीर को दी गई शिकायत पर सोमवार सुबह सात बजे आरटीए का डंडा चला। आरटीए का चार्ज देख रहे एडीसी सुशील सारवान की टीम ने जीएम रोडवेज लेखराज के साथ ज्वाइंट अभियान चलाया।
इस दौरान जीएम लेखराज ने रोडवेज बसों को चेक किया कि चालक गांवों में निर्धारित स्टैंड पर बसें रोकते हैं या नहीं। वहीं, एडीसी ने निजी बसों को कागजात जांचकर उन्हें इंपाउंड करने के साथ ही चालान भी काटे। एडीसी द्वारा दुलीना के नजदीक दो निजी बसों को इंपाउंड किया गया और सात बसों के चालान किए गए। इंपाउंड की गई बसों को दुलीना चौकी में खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन

इंपाउंड की गई बसों में एक बस वह है, जिसका नंबर छात्राओं ने मंत्री की मौजूदगी में एडीसी को नोट करवाया था। वहीं, रोडवेज के जीएम लेखराज ने आठ इंस्पेक्टरों के साथ अलग-अलग स्टैंड पर अपनी बसों की जांच की। जांच में सामने आया कि एक चालक ने दुलीना गांव के स्टैंड पर बस नहीं रोकी। इसके लिए जीएम की ओर से उक्त रोडवेज बस चालक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिली खामियां
आरटीए की टीम के द्वारा जब गुरुग्राम रूट पर निजी बसों की जांच की गई तो उनमें काफी खामियां मिली। जांच के दौरान कुछ बसों के चालक वर्दी में नहीं मिले तो कुछ ने जांच के दौरान अधिकारियों के साथ बदतमीजी की। वहीं, बसों में रियायती शुल्क सुविधाओं के चार्ट और बस के कागजात नहीं होना तथा केवल कागजात की प्रतिलिपि होना पाया गया। दिल्ली नंबर को दो बसों ने टैक्स जमा नहीं करवाया था। एक बस पर 30 हजार तो दूसरी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। सोमवार को काटे चालान से तीन लाख 73 हजार रुपये का राजस्व मिला है।
अमर उजाला ने उठा था मुद्दा
छात्राओं द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद जब कोई कार्रवाई एडीसी की तरफ से नहीं की गई तो अमर उजाला ने इसे लगातार चार दिन तक अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला के द्वारा लगातार प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए डीसी सोनल गोयल ने कहा था कि वे बेटियों के साथ हैं तथा सोमवार को जरूर मामले पर कार्रवाई करवाएंगी। इसके चलते सोमवार को गुरुग्राम रूट पर चलने वाली निजी बसों की जांच कर कार्रवाई की गई।
छात्राएं बोली: थैंक्यू अमर उजाला
छात्राओं के मुद्दों को अभियान बनाकर उस पर कार्रवाई करवाने के बाद महिला अग्रसेन पीजी कॉलेज की छात्राओं ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। छात्राओं ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी आवाज को बुलंद करने का कार्य किया। जिसका परिणाम है कि अब वे निर्भीक होकर बसों में सफर कर सकती हैं। साथ ही बताया कि सोमवार को अधिकारियों ने बसों में सवार छात्राओं से उनकी समस्याएं भी पूछी।

वर्जन
छात्राओं के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर गुरुग्राम रूट पर निजी बसों की जांच की गई। जांच अभियान के दौरान दो निजी बसों को इंपाउंड किया गया है और सात निजी बसों के चालान किए गए हैं। छात्राओं को निजी बसों में सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- सुशील सारवान, एडीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed