{"_id":"5a3eb9784f1c1b86698c37cd","slug":"181514060152-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट महिला परीक्षार्थियों के आभूषण तक उतरवाए केंद्रों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट महिला परीक्षार्थियों के आभूषण तक उतरवाए केंद्रों में
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) क्षेत्र में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बहादुरगढ़ क्षेत्र में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को नकल रहित, शांतिपूर्ण व सुचारु ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खास बात ये रही कि महिला परीक्षार्थियों को जांच के दौरान थोड़ी असहजता जरूर रही। परीक्षा केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों से कानों के झुमके व टॉप्स तक उतारने को कहा गया। हालांकि सभी ने बोर्ड के नियमों का पालन किया।
अमर उजाला की टीम ने शहर में एचटेट परीक्षा के लिए बने कई परीक्षा केंद्रों पर लाइव कवरेज किया। इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांति पूर्ण ढंग से सफल कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। एक-एक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की जा रही थी। सबसे पहले टीम शहर के एसआर सेंचुरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पहुंची। यहां पर सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे हुए थे। इनमें पुरुषों की संख्या के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। इसके बाद टीम ने हरदयाल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का रुख किया। यहां पर एसडीएम जगनिवास स्वयं केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद अमर उजाला टीम ने माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट व्यू स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्र पर भी जांच पड़ताल की। सभी जगह व्यवस्था शांति पूर्ण रही।
पत्नियों ने केंद्र के अंदर तो पतियों ने बाहर दी परीक्षा
एचटेट की परीक्षा देने के लिए महिलाएं जहां परीक्षा का समय होते ही केंद्र में पहुंची। वहीं बाहर उनके पतियों ने नन्हे बच्चों को संभाला। जहां महिलाओं की अंदर परीक्षा चल रही थी। वहीं केंद्रों के बाहर भी पुरुष अपने बच्चों के साथ कड़ी परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने किए कड़े इंतजाम
परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर जैमर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, नोडल अधिकारी, फ्लाइंग का गठन करने जैसे इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच हुई। शहर में पुलिस प्रशासन की फोटोस्टेट की दुकानों पर भी नजर रही। एचटेट परीक्षा को सफल कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
यहां हुई एचटेट की परीक्षा
नजफगढ़ रोड पर स्थित हरदयाल स्कूल, दिल्ली-रोहतक रोड पर एसआर सेंचुरी स्कूल, आकाश इंटरनेशनल स्कूल नूना माजरा, पीडीएम पब्लिक स्कूल सराय औरंगाबाद, बाल विकास स्कूल सराय औरंगाबाद, श्रीरामा भारती स्कूल सैनिक नगर, बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैनिक नगर, सेंट सोल्जर स्कूल दिल्ली-रोहतक रोड, डीएवी स्कूल सेक्टर-6, माउंट व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर रोड सेक्टर-2, माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-2, गोल्डन वैली स्कूल झज्जर रोड शामिल रहे।
ये रहे नोडल ऑफिसर
बहादुरगढ़ में एचटेट परीक्षा को सफल कराने के लिए वीके राघव एक्सईएन आरएलआई, एसपी सिंहमार एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, सतेंद्र पाल प्रदूषण विभाग रिजनल आफिसर, डीएस दांगी एसडीओ, रोहतास सिंह डीडीए झज्जर, धर्मबीर सिंह एसडीओ बादली, श्रीपाल राठी सीईओ झज्जर, केएस मलिक डीईटीसी बहादुरगढ़, विकास ढांडा ईओ हुडा बहादुरगढ़, संदीप जैन कार्यकारी अभियंता बिजली निगम बहादुरगढ़, संदीप ढिल्लो एसडीओ मातनहेल, शमशेर सिंह एसडीओ हुडा बहादुरगढ़, पीके जैन एसडीओ झज्जर, ईश्वर सिंह हुड्डा लेबर ऑफिसर बहादुरगढ़, अशोक गर्ग डीटीपी झज्जर, एसके दहिया एक्सईएन बहादुरगढ़ नोडल ऑफिसर शामिल रहे।
आज भी होगी परीक्षा
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। दूसरे चरण में 24 दिसंबर रविवार को एचटेट की परीक्षा होगी। इसके लिए भी प्रशासन पूरी तरह चौकस है। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी।
रही कड़ी सुरक्षा
पुलिस प्रशासन की तरफ से पात्रता परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया है।
- बी सतीश बालन, एसपी झज्जर।