फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   18 thousand people of the district will vote for the first time in Lok Sabha elections

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के 18 हजार लोग लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

Wed, 24 Jan 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
18 thousand people of the district will vote for the first time in Lok Sabha elections
झज्जर। यह साल चुनावी साल होने वाला है। पहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। दो बार लाेगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिल सकता है। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 18 हजार लोग ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालने का काम करेंगे। इनमें अधिकतर युवा हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय 2023 के दौरान अक्तूबर से दिसंबर तक नए वोट बनवाने का काम किया था, जिसमें 18 हजार 139 लोगों के नए वोट बनाए गए हैं। खास बात यह है कि नए वोटों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी लगभग बरामद है। इन 18 हजार 139 वोटों में से पुरुषों की संख्या 9 हजार 133 और महिलाओं की संख्या 9006 है। केवल 127 पुरुष वोट ज्यादा है। बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्र में नए वोट महिलाओं के ज्यादा बने हैं। यहां पर महिलाओं के 3283 नए वोट बने हैं जबकि पुरुषों की संख्या 3265 रही है। इसी प्रकार बादली में महिलाओं के नए वोट 1947 बने हैं जबकि पुरुषों के नए वोट 1748 बने हैं। जिले की बात करें तो अब जिले में वोटरों की संख्या 7 लाख 94 हजार 368 हो गई है। इसमें पुरुषों की संख्या 4 लाख 21 हजार 235 और महिलाओं की संख्या 3 लाख 73 हजार 133 हो गई है। बहादुरगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 2 लाख 37 हजार 832 वोटर हैं। दूसरे नंबर पर झज्जर विधानसभा है, जहां वोटरों की संख्या एक लाख 83 हजार 562 है। तीसरे नंबर पर बादली विधानसभा में वोटरों की संख्या 1 लाख 86 हजार 805 और बेरी विधानसभा में वोटरों की संख्या एक लाख 82 हजार 169 है।
विज्ञापन


20 जगह होंगे कार्यक्रम, नेहरू कॉलेज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में 20 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें एसडीएम, तहसीलदार या स्कूल प्रिंसिपल मुख्य रूप से शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम स्कूलों में होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम झज्जर के नेहरू कॉलेज में होगा। हर विधानसभा में पांच-पांच स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ बीएलओ और विद्यार्थी होंगे सम्मानित
चुनाव कार्यालय की तरफ से बेहतर काम करने वाले श्रेष्ठ बीएलओ को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव कार्यालय की तरफ से करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विद्यार्थियों को नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।


विधानसभा अनुसार बढ़ी वोटरों की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला
बहादुरगढ़ 3265 3283
बादली 1748 1947
झज्जर 2100 1963
बेरी 2020 1813

विधानसभा अनुसार 22 जनवरी तक वोटरों की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला कुल
बहादुरगढ़ 127113 110719 237832
बादली 98627 88178 186805
झज्जर 98254 89308 187562
बेरी 97241 84928 182169

वर्जन
25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू कॉलेज में होगा। नए वोटरों की संख्या बढ़ी है। करीबन 18 हजार नए वोटर बढे़ हैं, जो पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
सुनील दांगी, नायब तहसीलदार, चुनाव, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed