फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहरों में पहुंचा 700 क्यूसेक पानी

नहरों में पहुंचा 700 क्यूसेक पानी

Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नहरों में पहुंचा 700  क्यूसेक पानी
चरखी दादरी। जिले की नहरों में पानी पहुंचने पर जलघरों में पानी डाले जाने का काम शुरू हो गया है। जिले की नहरों में 700 क्यूसेक पानी पहुंचा है। पानी की मात्रा कुछ बढने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

नहरों में पानी पहुंचने के बाद सिंचाई विभाग अधिकारियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग अधिकारी गर्मी के मौसम को देखते हुए जलघरों में पानी पहुंचाने पर प्राथमिकता से काम में जुटे हैं ताकि पेयजल की किल्लत न बढने पाए। जिले में 58 जलघर हैं। इन जलघरों में इस समय पानी डाले की जरूरत बनी हुई है। मानसून की बारिश न होने तक आमतौर पर पानी का संकट बना रहता है। गर्मी में जोहड़ भी सूख जाते हैं इससे मवेशियों के लिए पानी का संकट भी गहरा जाता है। शहर के चंपापुरी स्थित मेन जलघर में लोहारू नहर से पानी डाला जाता है जबकि दूसरे जलघर में बधवाना डिस्टीब्यूटरी के जरिए पानी डाला जाता है। इस समय लोहारू और बधवाना दोनो ही नहरों में पानी चल रहा है। बधवाना नहर की पूरी तरह से सफाई एवं जीर्णोद्धार नहीं होने से पानी की मात्रा कम बनी हुई है। इस नहर का पिछले दिनो जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया था लेकिन यह अब अधर में ही लटका हुआ है। इस नहर की पानी की क्षमता 170 क्यूसेक तक है लेकिन पानी कम छोडने की वजह से शहर के रामनगर जलघर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर का कहना है कि जलघरों में प्राथमिकता के आधार पर पानी डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed