फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंडी में अब सुबह आठ बजे गेट पास कटने होंगे शुरू, आज होगी सरसों की ओपन खरीद

मंडी में अब सुबह आठ बजे गेट पास कटने होंगे शुरू, आज होगी सरसों की ओपन खरीद

Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंडी में अब सुबह आठ बजे गेट पास कटने होंगे शुरू, आज होगी सरसों की ओपन खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी मंडी में अब सरसों की आवक जोर पकड़ चुकी है। इसे देखते हुए हैफेड अधिकारियों ने शुक्रवार से खरीदी गई सरसों की लिफ्टिंग शुरू करवा दी है। शुक्रवार को मंडी पहुंचे 120 किसानों के गेट पास काटे गए। इन किसानों से करीब 2800 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। किसानों के लिए राहत भरी खबर मंडी में नोडल अधिकारी नियुक्ति होना है। शुक्रवार को नरेंद्र कुंडू ने अपना चार्ज संभाल लिया है। उनके संज्ञान में सुबह साढ़े दस बजे गेट पास कटने की बात आई तो तुरंत अधिकारी व कर्मचारियों को सुबह आठ बजे से गेट पास काटने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को मंडी में सरसों की ओपन खरीद होगी और एक से पांच अप्रैल तक के शेड्यूल में जो किसान वंचित रह गए थे, वो मंडी में आकर अपनी सरसों बेच सकते हैं।
मंडी में सुचारू रूप से सरसों की खरीद गत तीन अप्रैल दोपहर बाद शुरू हुई थी। अब तक मंडी में दस हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों आ चुकी है। करीब साढ़े छह हजार क्विंटल हैफेड ने खरीद की है तो वहीं करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल की ओपन खरीद भी की गई है। गत वीरवार को भी किसानों से तीन हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई थी। पहले दो दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी मंडी में सरसों खरीद का कार्य दोपहर सवा एक बजे शुरू किया गया। इससे पहले साढ़े दस से लेकर दोपहर एक बजे तक किसानों को गेट पास जारी किए गए। शुक्रवार को करीब आधा दर्जन गांवों के 110 किसानों को मंडी पहुंचने पर गेट पास दिए गए। इन किसानों की गेट पास जारी होने वाले दिन ही हैफेड ने सरसों खरीद ली।
विज्ञापन

वहीं, मंडी में आगामी एक सप्ताह तक गेहूं की आवक भी शुरू हो जाएगी। अभी सरसों की काफी आवक होना बाकी है। पिछले तीन दिनों से खरीद होने के चलते मंडी में न केवल चहल-पहल बढ़ी है बल्कि अब सरसों की काफी ढेरियां भी नजर आने लगी हैं। आगामी कुछ दिनों में होने वाली गेहूं और सरसों की आवक को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड और हैफेड अधिकारी सचेत हो गए हैं। शुक्रवार से खरीदी गई सरसों की लिफ्टिंग शुरू हो गई है। वहीं हैंडलिंग एजेंटों को भी खरीदी गई सरसों सफाई के बाद बारदानों में जल्द से जल्द डलवाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मंडी नोडल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने भी मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने भी उन्हें अपनी परेशानियां बताईं। नोडल अधिकारी ने कहा कि अब किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान मंडी परिसर में ही कर दिया जाएगा और इसके लिए ही उनकी नियुक्ति की गई है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि शनिवार से सुबह आठ बजे से मंडी में गेट पास काटने शुरू कर दिए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों की सरसों खरीदी जा सके। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी काम में लापरवाही बरतेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल सेवा केंद्र संचालकों को गड़बड़ी करने पर भेजी जाएगी मेल
नोडल अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाते समय कई किसानों का अकाउंट नंबर गलत अपडेट हो गया। कागजातों की जांच करते समय यह गड़बड़ी पकड़ में आ रही है। उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी के चलते अटल सेवा केंद्र कर्मियों को मेल भेजी जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की चूक न हो। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का अकाउंट नंबर गलत मिल रहा है उनसे पासबुक की फोटो कॉपी ली जा रही है ताकि चूक को साथ-साथ दुरुस्त किया जा सके और समय से पैमेंट उनके खातों में आ जाए।

अब दस अप्रैल तक पोर्टल पर किसान करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
नोडल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि जिन किसानों ने अब तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो अब भी दस अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें कि हैफेड 4200 रुपये प्रति क्विंटल से उन्हीं किसानों की सरसों खरीद रही है जो अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस प्रक्रिया को न अपनाने वाले किसान से ओपन मंडी में 3200 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर सरसों खरीदी जा रही है।

किसान बोले: दाना-दाना खरीद का प्रबंध करे सरकार तो मिले राहत
- सरकार एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल सरसों खरीद करवा रही है। मेरे पास पांच एकड़ जमीन है और करीब आधे से भी कम सरसों ही मैं सरकारी रेट पर बेच पाऊंगा। बची हुई औने-पौने दामों पर ही बेचनीपड़ेगी। वजीर, समसपुर

- एक एकड़ में 12 से 14 क्विंटल के बीच सरसों हो रही है। मैंने 12 एकड़ जमीन पर सरसों की बिजाई की थी। अब केवल 25 क्विंटल सरसों ही सरकारी रेट पर बेच सकता हूं। सरकार को दाना-दाना खरीद का प्रबंध करना चाहिए। कर्ण सिंह, सांजरवास

- जिन किसानों के पास से चार एकड़ से अधिक जमीन है उनके लिए 25 क्विंटल खरीद की शर्त आफत है। हमने 17 एकड़ जमीन पर सरसों की बिजाई की थी। 25 क्विंटल के बाद सरसों किस रेट पर बिकेगी इसका अभी तक पता ही नहीं है। संदीप, बिरही कलां

- बाजरे की तर्ज पर ही सरकार को सरसों की सरकारी खरीद करानी चाहिए। इससे किसानों को राहत मिलेगी। सरकार अगर किसान का दाना-दाना खरीदने की व्यवस्था कर दे तो किसानों की समस्याएं ही खत्म हो जाएंगी। शर्तों के जाल में किसान उलझा है। प्रकाश, रूदड़ोल

शुक्रवार को हमने 110 किसानों को गेट पास जारी किए और सभी की सरसों नियमानुसार खरीद ली है। मंडी में जगह की कमी न रहे इसके लिए लिफ्टिंग भी शुक्रवार से शुरू करवा दी है। रामकिशन, मंडी सुपरवाइजर


सरसों खरीद का काम अब सुचारु रूप से चलेगा। शनिवार को ओपन खरीद होगी और इसके तहत एक से पांच अप्रैल के शेड्यूल में सरसों बेचने से वंचित रहे किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। नरेंद्र कुंडू, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed