फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाढ़डा मंडी में सरसों की बंपर आवक, उठान न होने से जगह की बनी कमी

बाढ़डा मंडी में सरसों की बंपर आवक, उठान न होने से जगह की बनी कमी

Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाढ़डा मंडी में सरसों की बंपर आवक, उठान न होने से जगह की बनी कमी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में सरसों की बंपर आवक होने से किसानों को सरसों बेचने में काफी परेशानियां आ रही हैं। वहीं, खरीदी गई सरसों का उठान न होने से मंडी में जगह की कमी बन गई है। शुक्रवार को अनाज मंडी में शेड के नीचे सरसों रखने की जगह ही नहीं बची थी और इसके चलते दोपहर बाद ही खरीद की शुरूआत हो पाई। इसके कारण कस्बे के क्रांतिकारी चौक से एक किलोमीटर तक सरसों बेचने वाले किसानों के वाहनों की लाइन लगी रही। इसके चलते जुई-बाढड़ा सड़क मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा और वाहनचालकों को इस मार्ग सें गुजरने में काफी परेशानियों का सामना पड़ा। मार्केट कमेटी कर्मचारी राजबीर ने बताया कि शुक्रवार को 204 गेट पास काटे गए हैं। हैफेड के खरीद अधिकारी रविंद्र दहिया ने बताया कि मंडी में अब तक 5500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। मंडी प्रधान हनुमान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गांव धनासरी, कारीरूपा, हड़ौदी, काकड़ौली सरदारा, कुब्जा नगर, आर्य नगर गांवों के किसानों की सरसों खरीदी गई।


बाढड़ा अनाज मंडी का ये रहेगा आगामी शेड्यूल
मंडी प्रधान हनुमान शर्मा ने उन्होंने बताया कि 8 अप्रेल को गांव पिचोपा खुर्द व काकडौली हुक्मी गांवों के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। 9 अप्रैल को कादमा, डालावास व डांडमा गांव के किघसानों की सरसों खरीदी जाएगी। 10 अप्रैल को गोपालवास, कारी मोद गांव के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। 11 अप्रैल को गांव पंचगांव, कांहडा व गोपी के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। 12 अप्रैल को हुई, जेवली व मांढी गांव के किसानों से सरसों खरीद की जाएगी। वे अपने साथ जरूरी दस्तावेज जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed