फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस व सीमा सुरक्षा बल ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला

पुलिस व सीमा सुरक्षा बल ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला

Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस व सीमा सुरक्षा बल ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी स्मिति चौधरी के निर्देशन में पुलिस व सीमा सुरक्षा बल जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उपायुक्त की ओर से धारा-144 पहले ही लागू की जा चुकी है। शहर के सभी नाकों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नाकों पर वाहनों की चेकिंग का काम भी शुरू कर दिया है। लाइसेेंसी हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवाया जा रहा है। चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है।

इसी के तहत डीएसपी रमेश कुमार और नगराधीश वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बस स्टैंड रोड, रोहतक चौक सहित शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसके लिए आम लोगों सेे अपील की जाती है कि वे चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस जनसेवा को तत्पर है। उन्होंने लाइसेंसी हथियार धारकों का आह्वान किया कि वेे समय रहते अपना लाइसेंसी हथियार पुलिस थाना में जमा करवा देें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed