फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होली पर्व पर कृत्रिम बाल और गुब्बारों वाला सेट लुभा रहा है खरीदारों को

होली पर्व पर कृत्रिम बाल और गुब्बारों वाला सेट लुभा रहा है खरीदारों को

Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
होली पर्व पर कृत्रिम बाल और गुब्बारों वाला सेट लुभा रहा है खरीदारों को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। होली नजदीक आते ही शहर के बाजार भी रंगीन हो गए। पिचकारियां, गुलाल, रंग-बिरंगी टोपियां बिकने लगी हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो सभी को लुभा रही हैं। होली में अब केवल दो ही दिन शेष हैं। बाजारों में खरीदारी भी शुरू हो गई है। रविवार के दिन बाजारों में होली के सामग्री से सजी दुकानों पर भीड़ देखी गई। खरीदारी करने वालों में न केवल बच्चे बल्कि महिलाएं भी खासी संख्या में पहुंच रही हैं। वहीं बच्चों के फेवरेट पिचकारी कार्टून स्टार्स से सजी हैं। इनमें डबल बैरल गन वाली पिचकारी सबसे खास है। पिछले साल की तरह इस साल भी 60-60 गुब्बारों वाला सेट खूब बिक रहा है। इसमें छोटे-छोटे पाइप के जरिये एक ही होल्डर से 60 और इससे अधिक गुब्बारे को बांधा गया है। इसमें पिचकारी से रंग पानी भरा जा सकता है। इन गुब्बारों की कीमत 100 रुपये है। लोग भी इसे ही ज्यादा खरीद रहे हैं क्योंकि इसमें मेहनत कम है और एक बार में ही गुब्बारे ज्यादा भरे जाते हैं।

हर्बल गुलाल की डिमांड ज्यादा
गुलाल में इस बार हर्बल गुलाल की मांग कहीं अधिक है। दुकानदार विकास शर्मा का कहना है कि अधिकतर लोग हर्बल गुलाल ही मांग रहे हैं। इन्हीं को ज्यादा रखा गया है। फलों की महक वाले गुलाल भी इस बार बाजारों में मौजूद हैं। इसके अलावा टोपियों, रंग के कई तरह के आइटम भी बाजार में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कृत्रिम बालों का भी क्रेज
रेलवे रोड पर दुकान लगाकर बैठे दुकानदार संदीप कुमार के मुताबिक इस बार बाजारों में होली पर्व पर कई तरह के आइटम बिक रहे हैं। इस वर्ष कृत्रिम बालों का क्रेज भी पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। कृत्रिम बाल भी कई स्टाइल के बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से 200 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed