{"_id":"5ae61d3a4f1c1b57098b726b","slug":"171525030202-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि से खुले में पड़ा गेहूं भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि से खुले में पड़ा गेहूं भीगा
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मंडी में गेहूं भीगा
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
बौंद कलां व आसपास के क्षेत्रों में रविवार सांय हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान मंडी में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। रविवार सांय करीब चार बजे मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई। बारिश से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। इस दौरान गांव सांवड़, सांजरवास, कोहलावास, लांबा में ओले गिरे जिससे तापमान में गिरावट आई है।
आढ़ती नरेंद्र शर्मा व धर्मचंद शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही बारदाना नहीं होने के कारण आढ़तियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश से गेहूं खराब हो रहा है लेकिन सरकार गेहूं के उठान को लेकर गंभीर नहीं है। उ ठान होने की वजह से गेहूं की खरीद का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। खरीदे गए गेहूं का नियमित रूप से उठान होना चाहिए।