{"_id":"5ae0e54a4f1c1b6e098b65b9","slug":"171524688202-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर टूटी बहादुरगढ़ वाटर चैनल, देवीलाल पार्क में भरा पानी
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जनस्वास्थ्य विभाग और हुडा के जलघरों को पानी उपलब्ध कराने वाली बहादुरगढ़ वाटर सर्विस चैनल मंगलवार की रात टूट गई। नहर टूटने से साथ लगते देवीलाल पार्क में लाखों लीटर पानी बह गया। पार्क ने झील का रूप ले लिया। बुधवार की सुबह मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
पुरानी होने के कारण इस नहर की दीवार कमजोर हो चुकी है। कई स्थानों पर तो हालत बिलकुल खस्ता हो चुकी है। देवीलाल पार्क के आसपास इस नहर की हालत ज्यादा खराब है। पिछले वर्ष यह नहर आठ बार टूटी थी। अब मंगलवार की रात फिर से टूट गई। दरअसल, गर्मी मेें पानी की खपत बढ़ने के कारण नहर में देर शाम को पानी बढ़ा दिया गया था। नहर की कमजोर पुश्तें पानी का दबाव नहीं झेल पाई और टूट गई। दीवार टूटने से सारा पानी पार्क के अंदर भर गया। नहर टूटने के कारण लगभग तीन लाख लीटर पानी बह गया। किसी ने सूचना दी तो नहरी विभाग ने पानी की सप्लाई रोकी। कर्मचारी मरम्मत कार्य में लग गए। बुधवार दोपहर बाद तक कर्मचारी मरम्मत में लगे हुए थे, मगर काम पूरा नहीं हो पाया था। वहीं, जलभराव के कारण पार्क ने झील सा रूप ले लिया। जिस कारण लोग पार्क में भ्रमण नहीं कर पाए।